हाथी के हमले में ऑटो चालक की मौत

360° Ek Sandesh Live

ग्रामीणों में गुस्सा, जनप्रतिनिधियों की पहल से टला सडक़ जाम

MUSTFA

मेसरा/​ओरमांझी (रांची): ओरमांझी थाना क्षेत्र के ईरबा सपाही नदी पुल के पास सोमवार देर रात जंगली हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल 38 वर्षीय ऑटो चालक मो. इफ्तेखार अंसारी की मंगलवार को इलाज के दौरान मेदांता अस्पताल में मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब वन विभाग और प्रशासन की टीम रुक्का जंगल से दो जंगली हाथियों को खदेड़कर गगारी जंगल की ओर ले जा रही थी। वहीं,बिरसा जैविक उद्यान से ठिक पहले नेशनल हाईवे मार्ग पर सड़क पार करने के दौरान,डहू मार्ग पर हाथियों को देखने जुटी भीड़ के बीच ईरबा नीचे मुहल्ला निवासी इफ्तेखार (पिता समीर अंसारी उर्फ छोटका) हाथियों के काफी करीब आ गया और हाथी ने उस पर हमला कर दिया। इफ्तेखार परिवार का अकेला कमाने वाला सदस्य था और ऑटो चलाकर गुजारा करता था।

​मौत की खबर फैलते ही वन विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोग रांची-हजारीबाग मुख्य मार्ग को जाम करने पर अड़ गए। माहौल बिगड़ता देख ओरमांझी के उपप्रमुख रिजवान अंसारी, पूर्व प्रमुख जयगोविंद (लालू साहू) और पूर्व उपप्रमुख मुन्तजीर अहमद रजा ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया,जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।

Spread the love