रिपोर्ट -अशोक अनन्त
चतरा: गिद्धौर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म मामले के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पकड़ा गया आरोपी सुलतान अंसारी (पिता: नईम अंसारी) पत्थलगडा थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव का रहने वाला है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ गिद्धौर थाने में 28 अगस्त 2026 को कांड संख्या 86/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (इठर) की धारा 65(1) और 4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। इसी बीच पुलिस को आरोपी के संबंध में गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर गिद्धौर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और आरोपी सुलतान अंसारी को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी की मेडिकल जांच कराई और सभी आवश्यक कानूनी कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे अदालत में पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
