सांसद कालीचरण सिंह ने मुख्य सचिव से मिलकर उठाई ग्रामीणों की समस्या

360° Ek Sandesh Live


रिपोर्ट -अशोक अनन्त

चतरा। जिले के लावालौंग प्रखंड में बिजली से वंचित गांवों में जल्द विद्युत सुविधा पहुंचने की उम्मीद जगी है। सांसद कालीचरण सिंह ने इस संबंध में झारखंड सरकार के मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात कर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शीघ्र विद्युतीकरण कराने की मांग की। सांसद ने मुख्य सचिव को बताया कि लावालौंग प्रखंड के सौरू, सिलदाग, बनवार, भूषाढ़, साम्भे, मंडवा, टीकदा, कटीलीमईयाँ, मन्धनिया और पासागन समेत कई गांव आज भी बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। बिजली नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी हो रही है, वहीं बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव ने संबंधित मुख्य अभियंता को निर्देश दिया कि अगले दो माह के भीतर इन गांवों में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इस निर्देश के बाद ग्रामीणों में जल्द बिजली पहुंचने की उम्मीद बढ़ गई है। सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि बिजली केवल रोशनी का साधन नहीं है, बल्कि शिक्षा, रोजगार और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए बुनियादी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि चतरा लोकसभा क्षेत्र का कोई भी गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे।

Spread the love