चांडिल प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 4TH OPS RESTORATION DAY

360° Education Ek Sandesh Live

AMIT KUMAR

सरायकेला-खरसावाँ: JHAROTEF (झारखंड ऑफिसर टीचर्स एंड एम्प्लॉयी फेडरेशन) की प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में आज सरायकेला-खरसावाँ जिले के सभी प्रखंडों में पुरानी पेंशन पुनर्बहाली दिवस (4TH OPS RESTORATION DAY) की चौथी वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

इसी क्रम में चांडिल प्रखंड में जिला सचिव जवाहरलाल महतो की अगुवाई में उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चैनपुर के प्रांगण में केक काटकर पुरानी पेंशन पुनर्बहाली दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर JHAROTEF के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित कुमार महतो ने पुरानी पेंशन की बहाली के लिए संगठन द्वारा किए गए संघर्षों को याद करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली के लिए संगठन ने वर्ष 2018 से लगातार आंदोलन किया तथा विभिन्न चरणों में संघर्ष जारी रखा। संगठन के निरंतर प्रयास और संघर्ष के फलस्वरूप 01 सितंबर 2022 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के सभी शिक्षक एवं कर्मियों को पुरानी पेंशन का सौगात दिए हैं।
उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी है, इसलिए इसे सुरक्षित एवं संरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। संगठन भविष्य में भी शिक्षक एवं कर्मचारियों के हितों और पुरानी पेंशन की सुरक्षा के लिए पूरी मजबूती के साथ कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया तथा पुरानी पेंशन की बहाली के संघर्ष में योगदान देने वाले सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला सोशल मीडिया प्रभारी राकेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष मनमोहन कुमार, जिला संयुक्त सचिव प्रकाश मंडल, महिला प्रकोष्ठ से अर्चना महतो, नीमा महतो, शीतल महतो, सुसरी सेलवंती टूटी सहित प्रखंड टीम के संदीप कुंडू, परमेश्वर सिंह सरदार, नरेंद्र नाथ महतो, राहुल कुमार, प्रीतम टुडू, गोविंद दास, हिकीम सरदार, प्रीतम टुडू, बाबूराम माहली सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Spread the love