संत जेवियर्स कॉलेज में दिनांक 01 सितंबर मंगलवार को फादर सी डिब्रावर सभागार में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ और आंतरिक विकास प्रकोष्ठ के के संयुक्त तत्वावधान में शोध दिवस का सफल आयोजन किया। इस आयोजन में कॉलेज के संकाय सदस्य, शोधकर्ता व प्राध्यापकगण शामिल हुए। शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, दीप प्रज्ज्वलन और कॉलेज के उप प्राचार्य व आंतरिक विकास प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ फादर अजय अरुण मिंज, एसजे के स्वागतिय संबोधन के साथ हुआ। इसके उपरांत जेवियर शोध पत्रिका 2026, जेवियर शोध जर्नल और न्यूजलेटर- द जेवियर क्वाड्रांट का लोकार्पण किया गया। प्राचार्य डॉ. फादर रोबर्ट प्रदीप कुजूर, एसजे ने शोध दिवस के अवसर बोलते हुए कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान को उसकी उत्कृष्टता को दर्शाने के लिए शोध कार्य करना आवश्यक हो जाता हैे शोधार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण, मौलिक एवं समाजोपयोगी अनुसन्धान विकास की दिशा तय करता हैे मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रांची जेसुइट के प्रोविंशियल सुपीरियर व कॉलेज के चेयरमैन फादर अजीत कुमार खेस, एसजे ने कहा कि शोध सत्य की खोज हैे जिसके तीन स्तम्भ हैं झ्र सवाल पूछने की जिज्ञासा, ज्ञान और उसके अन्वेषण का साहस और सिद्धांतों का सामान्यीकरणे शोध के महत्वों को प्रकाशित करते हुए उन्होंने महाविद्यालय के प्राध्यापकों को अनुसन्धान हेतु तत्पर रहने के लिए अभीप्रेरित कियोइस दौरान विभिन्न संकायों के 51 प्राध्यापकों को शोध सम्बन्धी अंतर्दृष्टि, उनके प्रकाशनों तथा उनकी उत्कृष्ट शोध उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गयो वाणिज्य व प्रबंधन संकाय से महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. फादर रोबर्ट प्रदीप कुजूर, एसजे, मानविकी व समाजशास्त्र संकाय से सहायक प्राध्यापक डॉ आशुतोष पाण्डेय, विज्ञान संकाय से एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. भारती सिंह रायपत व वाणिज्य व प्रबंधन संकाय (स्वपोषित कोर्स) डॉ. शकील अनवर सिद्दिक्की को उनके उत्कृष्ट शोध के लिए सम्मानित किया गयो पुरस्कृत उत्तम शोधार्थीयों के द्वारा शोध के सन्दर्भ में रेखांकित किया गया कि यह केवल प्रयोगशालाओं में सीमित नहीं, बल्कि यह समाज की समस्याओं के समाधान का माध्यम भी है। उन्होंने अकादमिक और औद्योगिक क्षेत्रों में उपलब्ध अपार संभावनाओं की ओर भी ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम का समापन रजिस्ट्रार डॉ. फादर केनेडी सोरेंग, एसजे के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ हैे
मौके पर कॉलेज के रेक्टर डॉ. फादर सुधीर मिंज, एसजे, तीनों संकाय के डीन डॉ. नरेन्द्र सिंह, प्रो. बी.के. सिन्हा, डॉ. अजय श्रीवास्तव, डीएसडब्ल्यू डॉ. संजय सिन्हा, आइक्यूएसी समन्वयक डॉ. शिव कुमार, बर्सर फादर रवि हेमंत कुजूर, सहित कॉलेज के अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित थे
