कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में मनायी गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

360°

By Sunil

रांची । कैंब्रियन पब्लिक स्कूल,कांके रोड में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनायी गई। कार्यक्रम में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि आनंदमयी सिंह ने सभी को जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दीं। मौके पर विद्यालय के निदेशक सह प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण समग्रता के प्रतीक और योग,कर्म, पुरुषार्थ तथा आत्मजागरण के पथ प्रदर्शक हैं ।वे साहस भी हैं और सारथी भी। उन्होंने कहा कि युगों बाद भी श्रीमद्भागवत गीता के उपदेश सार्थक और समीचीन हैं, जिसमें जीवन की हर एक समस्या का समाधान निहित है।इससे पहले बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित भावपूर्ण नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया। छात्रा नव्या कुमारी ने श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। बाल वाटिका के बच्चों ने ‘श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी..’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। सीनियर विंग के बच्चों ने कृष्ण लीलाओं पर आधारित आकर्षक नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया। राधा-कृष्ण के परिधानों में सुसज्जित बच्चों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा गौरवी सिंह और नीलांश झा ने किया।

Spread the love