चतरा: जिला की नई कमेटी के गठन को लेकर रविवार को गुदरी बाजार स्थित होटल ईभा पैलेस में चुनाव कराया गया। चुनाव में अभिषेक केसरी को निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया, जबकि राकेश केसरी को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव प्रक्रिया राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की मौजूदगी में पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई। चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में राष्ट्रीय संयोजक कृष्ण प्रसाद केसरी और प्रदेश उपाध्यक्ष उदय केसरी मौजूद रहे। वहीं चुनाव प्रभारी की भूमिका राष्ट्रीय सदस्य बिरजू केसरी एवं नंदलाल प्रसाद केसरी ने निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर सभा अध्यक्ष बैजनाथ केसरी एवं राजेश केसरी ने संयुक्त रूप से की। संचालन नगर सचिव अवध केसरी ने किया। अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ अभिषेक केसरी ने नामांकन दाखिल किया। किसी अन्य प्रत्याशी के नामांकन नहीं करने पर उन्हें निर्विरोध जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। वहीं सचिव पद के लिए चतरा नगर से रामकुमार केसरी, बृजमोहन केसरी और कान्हाचट्टी से राकेश केसरी ने नामांकन किया था। बाद में रामकुमार केसरी और बृजमोहन केसरी ने राकेश केसरी को समर्थन दिया, जिसके बाद राकेश केसरी को महामंत्री चुना गया।
एक सप्ताह में जिला कमेटी के विस्तार की घोषणा
जिला अध्यक्ष चुने जाने के बाद अभिषेक केसरी ने कहा कि उनका उद्देश्य पूरे जिले के समाज को संगठित कर एक मंच पर लाना है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर जिला कमेटी का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही सभी प्रखंड और पंचायत स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाएगा। महिला सभा और तरुण सभा की कमेटी का भी गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक साल के अंदर प्रदेश स्तरीय वैवाहिक सम्मेलन आयोजित कराने का प्रयास किया जाएगा। समाज के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए करियर काउंसलिंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
बृजमोहन और रामकुमार बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष
नई कमेटी के विस्तार के क्रम में बृजमोहन केसरी और रामकुमार केसरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश से पहुंचे अतिथियों के साथ-साथ जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद केसरी, पूर्व नगर अध्यक्ष रामकुमार केसरी, नगर उपाध्यक्ष विनोद केसरी, अशोक केसरी, मनोज केसरी, नगर कोषाध्यक्ष राहुल केसरी, अमरनाथ केसरी, सचिव विनोद केसरी, विजय केसरी, प्रमोद केसरी, प्रेम केसरी, पुरुषोत्तम केसरी, विकास केसरी, अर्जुन केसरी, आदित्य केसरी, रामदेव केसरी, दिनेश केसरी, संजय केसरी, विनय केसरी, उज्जवल केसरी, संतोष केसरी, उमेश केसरी, ओमप्रकाश केसरी, नंदलाल केसरी, दिलीप केसरी, प्रदीप केसरी, महेश केसरी समेत जिलेभर के समाज के सदस्य मौजूद थे।
