चिरिदीरी पंचायत में मुखिया-पंचायत सचिव की मिलीभगत से 15वीं वित्त नाली निर्माण बड़ी पैमाने पर मची है धांधली

360° Ek Sandesh Live


अरुण कुमार यादव

कान्हाचट्टी :प्रखंड अंतर्गत चिरिदीरी पंचायत में कान्हाचट्टी बाजार प्रकाश केशरी घर के गिरधारी ठाकुर घर तक समीप 15वीं वित्त आयोग की राशि से कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य में मुखिया और पंचायत सचिव की मिलीभगत से सरकारी राशि के बंदरबांट किया ग्रामीणों का कहना है कि चिमनी ईट की जगह बंगला ईट लगाया गया और घटिया बालू, कम मात्र में कांक्रीट लगाया गया पंचायत में जो नाली बन रही है वो पूरी तरह से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है एस्टीमेट को ताक पर लगभग दो से तीन 200लाख की योजना में एस्टीमेट के अनुसार काम नहीं हो रहा है। सीमेंट की जगह बालू नाली में 1,6 के अनुपात में मसाला लगना चाहिए, लेकिन 1,10 से भी ज्यादा बालू मिलाया जा रहा है।तीन नंबर ईंट व लोकल गिट्टी नाली निर्माण में घटिया ईंट और डस्ट वाली गिट्टी का उपयोग हो रहा है।बिना ढक्कन के अधूरी नाली सिर्फ दिखावे के लिए नाली बनाकर छोड़ दिया जा रहा है।ग्रामीण सहित कई लोगों ने बताया कि कई बार मुखिया को बोला गया, लेकिन मुखिया द्वारा कहा जाता है हमारा पंचायत है हम जैसे बनाएंगे पंचायत सचिव भी कमीशन लेकर चुप बैठे हैं।ग्रामीणों ने *जिला उपायुक्त चतरा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी विकास पदाधिकारी कान्हाचट्टी से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर नाली को तोड़कर पुनः गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की है। साथ ही दोषी मुखिया व सचिव पर ग्रामीणों द्वारा कार्रवाई की मांग

Spread the love