अजय राज
प्रतापपुर/चतरा:प्रखंड क्षेत्र के बभने पंचायत अंतर्गत सोनबरसा गांव में 63 केवी का ट्रांसफार्मर जल जाने से करीब 100 घरों की बिजली आपूर्ति पिछले कई दिनों से बाधित है। बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और रोजमर्रा की जरूरतों पर इसका व्यापक असर पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर जलने के बाद से विभाग की ओर से अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। ग्रामीणों नेविधायक एवं बिजली विभाग के पदाधिकारियों से खराब ट्रांसफार्मर को जल्द बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। समस्या के शीघ्र समाधान की मांग करने वालों में संतोष दास, सुधीर साव, सुरेंद्र प्रजापति, चंद्रदेव यादव, फकीरा यादव, गोविंद यादव, कामेश्वर दास, नरेश दास, राजेश दास, गोविंद दास, अमित साव, अखिलेश साव, राजेंद्र भारती, सोनू भारती, ईश्वरी ठाकुर, कपिल भारती, विगन दास, सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, कमता सिंह, पिंटू सिंह, राजू सिंह, अनीता देवी, गीता देवी समेत वार्ड सदस्य एवं अन्य ग्रामीण शामिल हैं।
