प्रकृति की रक्षा और सांस्कृतिक एकजुटता ही करम पर्व का वास्तविक आधार: बचन उरांव

360° Ek Sandesh Live Religious

MUSTFA

मेसरा (​रांची): राजधानी रांची के कांके प्रखंड अंतर्गत चंदवे पंचायत (ओयना बनटोली) निवासी व क्षेत्रीय सरना समिति के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बचन उरांव ने समस्त झारखंडवासियों एवं देशवासियों को लोकआस्था के महापर्व करम की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। ​अपने संदेश में बचन उरांव ने राज्य के सभी आदिवासी-मूलवासी एवं आम नागरिकों से इस पावन पर्व को शांति,आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाने की अपील की है। ​करम पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यह पर्व केवल एक उत्सव नहीं,बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम, अच्छी फसल की कामना, कर्म की प्रधानता और प्रकृति पूजन का जीवंत प्रतीक है। करम डाल की पूजा और जावा जगाने की यह परंपरा हमें पर्यावरण संरक्षण और अपनी मिट्टी से जुड़कर रहने की प्रेरणा देती है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि अपनी ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहर को अक्षुण्ण रखते हुए पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।

Spread the love