चतरा आवास पर सांसद ने आमजनों से की मुलाकात

360° Ek Sandesh Live

अशोक अनन्त
चतरा: स्थानीय सांसद कालीचरण सिंह ने चतरा स्थित अपने आवास पर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पहुंचे आमजनों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं, जनसुविधाओं की कमी और लंबित विकास कार्यों से सांसद को अवगत कराया।आमजनों ने सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। वहीं, जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में लंबित विकास योजनाओं तथा जनहित से जुड़े मामलों को सांसद के समक्ष रखा। सांसद ने सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों की जानकारी ली।
सांसद कालीचरण सिंह ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास और आम लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।उन्होंने कहा कि जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच सीधा और निरंतर संवाद जरूरी है। इससे क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं की जानकारी सीधे लोगों से मिलती है और उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल की जा सकती है। सांसद ने कहा कि चतरा लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास लगातार जारी हैं और जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।

Spread the love