पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक से नशा करने वालों और जुआरियों में हड़कंप

Crime Ek Sandesh Live

बाउंड्री फांदकर भागे युवक

MUSTFA

मेसरा (​रांची): वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर राजधानी को अपराध व नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से बीआईटी मेसरा ओपी पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी है। थाना प्रभारी अजय कुमार दास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विकास चौक के बगल में स्थित एक खाली प्लॉट में छापेमारी की, जहां नशा कर रहे और जुआ खेल रहे दर्जनों युवकों में पुलिस की गाड़ी देखते ही भगदड़ मच गई। कई युवक बाउंड्री वॉल कूदकर भाग निकले। ​

पुलिस ने मौके से कुछ युवकों को दबोचकर अंतिम चेतावनी दी कि दोबारा पकड़े जाने पर सीधे जेल भेजा जाएगा। थाना प्रभारी ने क्षेत्र में गांजा और अवैध शराब बेचने वालों को स्पष्ट लहजे में चेतावनी दी है कि धंधा बंद करें, वरना पुलिस उठाकर सलाखों के पीछे भेजेगी। स्थानीय ग्रामीणों के बीच भयमुक्त वातावरण बनाने और सुरक्षा का अहसास कराने के लिए पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस की इस तत्परता और सख्त रुख की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है।

Spread the love