लैब टेक्निशियन विनय सिंह ने गुवाहाटी प्रशिक्षण में बतौर मास्टर ट्रेनर भाग लिया

360°


लातेहार। ब्लड बैंक के लैब टेक्निशियन सह ब्लड बैंक ईम्पलॉइज वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय चेयरमैन विनय कुमार सिंह ने असम के गुवाहाटी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम 7 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। विनय सिंह ने ट्रैनिंग फॉर ट्रैनर (टीओटी) प्रशिक्षण में बतौर मास्टर ट्रैनर भाग लिया। प्रशिक्षण का आयोजन भारत सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से ब्लड ट्रांसफ्यूजन सर्विस के लिए आयोजित किया गया था। विनय सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सभी रक्त केंद्रों में ई-रक्तकोष पोर्टल के प्रभावी व एकरूप उपयोग के लिये क्षमता को मजबूत करना था। प्रशिक्षण के दौरान असम राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव डॉ. आई दास (एसीएस) व स्वस्थ्य सेवा महानिदेशालय के उप महानिदेशक डॉ. मेघा प्रवीण ने प्रमाण पत्र प्रदान किया।

Spread the love