बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर यात्री सेवा अभियान संपन्न, सेवा-स्वच्छता और अतिथि देवो भव पर रहा फोकस

360°

राची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची में यात्री सेवा अभियान 2026 सफलतापूर्वक संपन्न शनिवार को हो गया। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के तत्वावधान में यह अभियान 17 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलाया गया। इसी के साथ 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान भी चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुविधा बढ़ाना, सेवा की गुणवत्ता में सुधार, साफ-सफाई को मजबूत करना और एयरपोर्ट को अधिक सुरक्षित, सुगम और यात्री अनुकूल बनाना था। इसके तहत सेवा गुणवत्ता, विनम्र व्यवहार, बेहतर संवाद और सभी हितधारकों के बीच समन्वय पर जोर दिया गया।अभियान में यात्री सहायता, रास्ता बताने की व्यवस्था, फ्लाइट सूचना, साइनेज, बैगेज हैंडलिंग, सुरक्षा सुविधा, आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता, डिजिटल सेवाएं और बुजुर्गों, दिव्यांगों, महिलाओं व बच्चों के साथ यात्रा कर रहे परिवारों के लिए पहुंच में सुधार जैसे बिंदुओं पर काम किया गया। यात्रियों से फीडबैक और शिकायत निवारण पर भी विशेष ध्यान दिया गया। अभियान के दौरान झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन क्षमता को भी प्रदर्शित किया गया, जिससे राज्य के प्रमुख प्रवेश द्वार के रूप में एयरपोर्ट की भूमिका और मजबूत हुई।स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत साफ-सफाई, व्यवस्थित हाउसकीपिंग, कचरा अलगाव, सिंगल यूज प्लास्टिक में कमी और सामूहिक जिम्मेदारी को बढ़ावा दिया गया।10 अक्टूबर को आयोजित समापन समारोह में फ्रंटलाइन स्टाफ को सम्मानित किया गया। उनके समर्पण और यात्री सेवा में योगदान को सराहा गया।अभियान के परिणाम के रूप में एक सस्टेनेबिलिटी प्लान भी तैयार किया गया है, जिसमें चिन्हित सुधारों पर फॉलो-अप, जिम्मेदारी निर्धारण और समय-समय पर समीक्षा की व्यवस्था होगी।

Spread the love