मांडू/रामगढ़: मांडू प्रखंड क्षेत्र के गरगाली स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शनिवार को एसआईआर मैपिंग को लेकर जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मतदाता सूची से संबंधित त्रुटियों के निराकरण के लिए नोटिस प्राप्त मतदाताओं को बुलाया गया था।जानकारी के अनुसार, मतदाता सूची की मैपिंग के दौरान कुछ मतदाताओं की उम्र तथा नाम में गलत मैपिंग होने के कारण उन्हें नोटिस जारी किया गया था। इसी के मद्देनजर संबंधित मतदाताओं की समस्याओं को सुनने और दस्तावेजों की जांच करने के लिए जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान बीएलओ सुरेंद्र महतो एवं रीता देवी उपस्थित रहकर कार्यों में लगे रहे। शिविर का उद्देश्य मतदाता सूची से संबंधित त्रुटियों की जांच कर आवश्यक सुधार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना था।
