By Akbar Ansari
रामगढ़। भाकपा-माले और आॅल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की रामगढ़ इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आज शहर में एक विरोध मार्च निकाला गया। भारी संख्या में कार्यकतार्ओं और आम लोगों ने मेन रोड से मार्च की शुरूआत की। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।
?मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ तीखी नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी वोट चोर-गद्दी छोड़, ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करो और वोट चोर कहां मिलेगा-भाजपा के दफ्तर में जैसे नारे लगाते हुए आगे बढ़े।यह मार्च मेन रोड से होते हुए सुभाष चौक पहुंचा. जहां बड़ी संख्या में विधायक ममता देवी के नेतृत्व में बीएस बेदी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी झंडा बैनर के साथ इसमें शामिल हो गए। इसके बाद सभी ने मिलकर सुभाष चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और ज्ञानेश कुमार के पुतले को आग के हवाले किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा-माले जिला सचिव हीरा गोप, देवकीनंदन बेदिया, अमल कुमार, आइसा के सांवली मुंडा, सौरभ बेदिया, विवेक बेदिया, अनु कुमारी, बृज नारायण मुंडा, पवन यादव, तृतियाल बेदिया, बाटेश्वर मुंडा, धनीराम प्रजापति, महादेव मांझी, नीता बेदिया, झूमा घोषाल, उमेश गोप, राजेन्द्र राम, कमल बेदिया समेत अन्य नेताओं ने किया। नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग निष्पक्षता खो चुका है। लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जनादेश और लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। मौके पर अमल कुमार, आइसा के सांवली मुंडा, सौरभ बेदिया, विवेक बेदिया, अनु कुमारी, बृज नारायण मुंडा, पवन यादव, तृतियाल बेदिया, बाटेश्वर मुंडा, धनीराम प्रजापति, महादेव मांझी, नीता बेदिया, झूमा घोषाल, उमेश गोप, राजेन्द्र राम, कमल बेदिया आदि शामिल थे।
