रामगढ़। स्थानीय चट्टी बाजार में एंजल गौरी ज्वेलर्स के नवीन प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय स्वणार्कार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन, जिला इकाई रामगढ़ की टीम ने पहुंचकर संचालक व उनके परिवार को बधाई दीं। शुभारंभ जिला अध्यक्ष शंकर कुमार बर्मन के नेतृत्व में हुआ। संगठन के पदाधिकारियों ने प्रतिष्ठान के संचालक विक्रम सोनी व चंदन को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला अध्यक्ष शंकर कुमार बर्मन ने कहा कि एंजल गौरी ज्वेलर्स ईमानदारी, शुद्धता, गुणवत्ता और उत्कृष्ट सेवा के जरिए ग्राहकों के बीच अपनी विशेष पहचान बनाएगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हमारा संगठन केवल एक संस्था नहीं, बल्कि समाज की एकता, आपसी विश्वास और सहयोग का प्रतीक है। समाज के किसी भी सदस्य के नए व्यवसाय की शुरूआत पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। संगठन का संकल्प है कि हर व्यवसायी आगे बढ़े और एक-दूसरे के सहयोग से समाज नई ऊंचाइयों को छुए। इस शुभ अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष मुकेश प्रसाद, जिला मीडिया प्रभारी जवाहर प्रसाद, जिला संरक्षक सलाहकार निरंजन प्रसाद, राजेश मधुकर, मनोज कुमार सोनी, अजय जी सहित संगठन के कई गणमान्य सदस्य व स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे।
