अदित्य विक्रम जयसवाल ने लोकतंत्र के महापर्व को सेलिब्रेट किया

360° Ek Sandesh Live Politics

sunil Ver
रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि एवं प्रोफेशनल्स कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल ने शनिवार को संविधान और लोकतंत्र की मजबूती के लिए राजधानी के डीएवी नंदराज स्कूल में अपना मतदान किया। उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने के लिए हर किसी को मतदान कर अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करना होता है, मैंने आज देश व राज्य के विकास के लिए मतदान किया है और लोकतंत्र के इस महापर्व को सेलिब्रेट किया। मताधिकार भारतीय संविधान द्वारा प्रदान किया गया वह अनूठा और असरदार अधिकार है, जिसके जरिए हम भारत के लोग अमूमन हर पांचवें साल देश के नेतृत्व का चुनाव करते हैं।