अतिवृष्टि से हुई क्षतिपूर्ति हेतु मुआवजा भुगतान की उपायुक्त ने दी स्वीकृति

Ek Sandesh Live

इटकी एवं नामकुम अंचल से कुल 04 प्रभावित को मुआवजा भुगतान की स्वीकृति

Eksandeshlive Desk

रांची: प्राकृतिक आपदा (अतिवृष्टि) से हुई मकान क्षतिपूर्ति के लिए ज़िला प्रशासन की ओर से मुआवजा दिया जायेगा। उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा ने अंचल क्षेत्र ईटकी एवं नामकुम से कुल 04 प्रभावितों को मुआवजा भुगतान की स्वीकृति प्रदान की गई है।

अंचल अधिकारी, ईटकी के प्रतिवेदनानुसार प्राकृतिक आपदा (अतिवृष्टि) से प्रभावित आवेदक मदीना खातुन एवं अन्य सभी ईटकी, रांची के कच्चा मकान की आंशिक क्षति का आकलन कर 3200 /- रूपये की दर से क्षतिपूर्ति की कुल राशि 9600 अनुदान स्वीकृति प्रदान की गई है। अंचल अधिकारी, नामकुम के प्रतिवेदनानुसार प्राकृतिक आपदा (अतिवृष्टि) से प्रभावित आवेदिका श्रीमती देवी, पति- बहुराण नायक, ग्राम अमुरुगुटु, तेतरी नामकुम, रांची के कच्चा मकान की आंशिक क्षति का आकलन कर कुल 3200 /- रूपये की दर से क्षतिपूर्ति अनुदान स्वीकृति प्रदान की गई है।

Spread the love