डूरंड कप : जमशेदपुर एफसी ने इंडियन एयर फोर्स को 6-0 से हराया

Eksandeshlive Desk रांची: बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में गुरुवार को डूरंड कप के 135वें संस्करण के ग्रुप-सी का मुकाबला जमशेदपुर एफसी और इंडियन एयरफोर्स के बीच खेला गया। शाम में शुरू हुए मैच में जमशेदपुर एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडियन एयरफोर्स को 6-0 से हरा दिया। मैच की शुरुआत से ही जमशेदपुर एफसी […]

Continue Reading

बंद मकान का ताला तोड़ 10 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ

​मेसरा (रांची): बीआईटी मेसरा ओपी थाना क्षेत्र के चुट्टू,शिव-शक्ति नगर नीम टांड़ में अज्ञात चोरों ने एक बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर लगभग 10 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली। घटना के वक्त गृहस्वामिनी मीना देवी (63),पति स्व. सृष्टिधर मांझी,निजी कार्य से खूंटी गई हुई थीं। ​13 अगस्त की सुबह करीब 9 […]

Continue Reading

महिलाओं को अपनी संस्कृति का ज्ञान होना जरूरी: राखी जाधव

सानवी पवार बनीं सावन सुंदरी 2026, पूजा इंदुरकर फर्स्ट रनरअप और प्रियंका जाधव सेकंड रनरअप सुनील चिंचोलकरबिलासपुर/छत्तीसगढ़: जीजामाता मराठा महिला मंडल, पंजीयन क्रमांक 164 द्वारा आई तुलजा भवानी मंदिर परिसर में सावन उत्सव हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल की अध्यक्ष राखी जाधव ने की। उनकी अगुवाई में आयोजित इस […]

Continue Reading

संसद के मानसून सत्र में सरकार के कई विधेयकों रोकने को जीत बताते हुए कांग्रेस ने कहा, बड़ी उपलब्धि

Eksandeshlive Desk नई दिल्ली: कांग्रेस ने संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी एकता और दबाव के कारण सरकार के कई महत्वपूर्ण विधेयकों को आगे नहीं बढ़ा पाने को अपनी बड़ी उपलब्धि बताया है। कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा कि ‘एक देश, एक चुनाव’ विधेयक, विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक और 130वां संविधान […]

Continue Reading

संसद के मानसून सत्र में 12 विधेयक पारित, चर्चा की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं : संसदीय कार्यमंत्री

Eksandeshlive Desk नई दिल्ली: संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। मानसून सत्र भले गतिरोध के चलते हंगामे की भेंट चढ़ गया लेकिन सरकार 12 विधेयक पारित कराने में सफल रही। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को यहां आयोजित प्रेंस कांफ्रेंस में […]

Continue Reading

बंगाल में गिरफ्तार पाकिस्तानी नागरिक के पास से सेना के पूर्वी कमान के मुख्यालय का नक्शा व तस्वीरें बरामद

Eksandeshlive Desk कोलकाता: पश्चिम बंगाल में पाकिस्तानी नागरिक और उसके सहयोगी की गिरफ्तारी के एक दिन बाद राज्य पुलिस की विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने जांच तेज कर दी है। जांचकर्ताओं के सामने अब यह पता लगाने की चुनौती है कि आरोपियों के पास भारतीय सेना की पूर्वी कमान के मुख्यालय फोर्ट विलियम का नक्शा और […]

Continue Reading

महाराष्ट्र के नांदेड़ में पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Eksandeshlive Desk मुंबई: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (बादल) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को दोपहर नांदेड़ में करीब डेढ़ बजे जानलेवा हमला करने वाले आरोपी जसपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच […]

Continue Reading

डार्विन टेस्ट: हसन महमूद की घातक गेंदबाजी, बांग्लादेश ने पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को 198 पर समेटा

Eksandeshlive Desk डार्विन: अभ्यास मैच में महज 54 रन पर ढेर होने के छह दिन बाद बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के शुरुआती दिन गुरुवार को शानदार वापसी की। तेज गेंदबाज हसन महमूद ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 55 रन देकर छह विकेट झटके, जिससे बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी […]

Continue Reading

नेपाल के रोल्पा जिले में भूस्खलन, तीन लोगों की मौत, नौ लापता

Eksandeshlive Desk काठमांडू: नेपाल के रोल्पा में भूस्खलन की चपेट में आने से मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। हादसे में नौ लोग लापता हैं, जबकि दो घायलों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। रोल्पा के थबाड़ गाउंपालिका स्थित बोटलबारा में बुधवार रात करीब 11:40 बजे घर के ऊपर से अचानक भूस्खलन हुा। […]

Continue Reading

बलोचिस्तान के सुराब जिले में पाकिस्तानी वायु सेना की बमबारी में 20 से ज्यादा नागरिकों की मौत, बलोच नेशनल मूवमेंट ने युद्ध अपराध बताया

Eksandeshlive Desk इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलोचिस्तान के राष्ट्रवादी और राजनीतिक संगठन बलोच नेशनल मूवमेंट (बीएनएम) ने बलोचिस्तान के सुराब (सोराब) जिले के गदर इलाके में पाकिस्तान वायुसेना की बमबारी को युद्ध अपराध बताया है। आबादी वाले इलाकों में जेट हमले में 10 साल से कम उम्र के मासूम बच्चों समेत 20 से ज्यादा आम नागरिक […]

Continue Reading