बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर झामुमो का प्रदर्शन

Politics States

Eksandeshlive Desk

गोड्डा : आज केंद्रीय समिति के निर्देश पर जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा समिति गोड्डा के द्वारा जिला अध्यक्ष बासुदेव सोरेन जी के अध्यक्षता में जिला मुख्यालय के शहीद स्तंभ पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के जन्मदिन पर” संविधान बचाओ – देश बचाओ” कार्यक्रम के अंतर्गत ,भाजपा नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा समिति के सभी वक्ताओं ने जमकर बीजेपी सरकार पर प्रहार करते हुवे कहा नरेंद्र मोदी भाजपा सरकार की नियत बहुत ही खतरनाक है।आने वाले दिनों में जिस तरह से मोदी सरकार लोकतंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है वो दिन दूर भी नहीं जब की RSS के पैटर्न पर संविधान का बदलाव कर दे। दुनियां के सबसे बड़े लोकतंत्र हिंदुस्तान का सर जो धर्मनिरपेक्ष ताकत के बदौलत दुनियां में ऊंचा है।बीजेपी के बदौलत दुनियां में सर झुक जाए।अगर हिंदुस्तान के संविधान को बचाना है तो देश के सभी धर्मनिरपेक्ष ताकत को एक मंच पर आकर लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हर हाल में सत्ता से मुक्त करना होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष  बासुदेव सोरेन के साथ साथ पूर्व जिला अध्यक्ष सह केंद्रीय समिति सदस्य राजेश मंडल,जिला उपाध्यक्ष घनश्याम यादव,जिला सचिव मो . अजीमुद्दीन, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय प्रसाद सिंह,जिला उपाध्यक्ष सुबल मंडल,सरवन मंडल, कौशलेंद्र टुडू,वरिष्ट नेता प्रेम नंदन मंडल, कृष्णा मुर्मू,नगर अध्यक्ष अजय कुमार देवा,सदर प्रखंड अध्यक्ष बालमुकुंद महतो,नगर कोषाध्यक्ष सुमन मंडल,फिरदौस आलम,सुलतान अहमद,पोड़ैयाहाट प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर हांसदा,SUBAAL मुर्मू, शत्रुघ्न सिंह,कुर्बान अंसारी,उर्मिला हंसदा, मेरी सोरेन, किरण कुमारी, दशरथ बाबू, बिट्टू यादव, सौरभ मिश्रा, गुलाम मुस्तफा साहब,अल्पसंख्यक आयोग सदस्य हाजी एकरारूल हसन आलम साहब,विजय महतो,निसार अहमद, इरफान आलमवसहब, किंकर् चौहान,व्यवसाय मोर्चा जिला अध्यक्ष ब्रम्हानंद मंडल आदि सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।सभा का संचालन जिला अध्यक्ष बासुदेव सोरेन ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला सचिव मो. अजीमुद्दीन साहब ने किया।