बंगाल चुनाव : दोपहर 3 बजे तक 78.77 प्रतिशत मतदान, दक्षिण दिनाजपुर सबसे आगे

NATIONAL

Eksandeshlive Desk

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को मतदान तेज रफ्तार से जारी रहा। दोपहर 3 बजे तक कुल 78.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राज्य के कई जिलों में मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं और ग्रामीण क्षेत्रों में भारी उत्साह नजर आया। जिला स्तर पर सबसे अधिक मतदान दक्षिण दिनाजपुर में 81.49 प्रतिशत दर्ज किया गया। इसके बाद पश्चिम मेदिनीपुर में 81.07 प्रतिशत, झाड़ग्राम में 81.04 प्रतिशत और बीरभूम में 80.22 प्रतिशत मतदान हुआ। बांकुड़ा में 79.88 प्रतिशत तथा मुर्शिदाबाद में 79.72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उत्तर बंगाल के जिलों में भी मतदान का प्रतिशत ऊंचा रहा। कूचबिहार में 79.26 प्रतिशत, जलपाईगुड़ी में 78.92 प्रतिशत, अलीपुरद्वार में 77.53 प्रतिशत, उत्तर दिनाजपुर में 77.32 प्रतिशत और दार्जिलिंग में 76.54 प्रतिशत मतदान हुआ। कालिम्पोंग में 74.07 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।मालदा में 76.22 प्रतिशत, पुरुलिया में 75.97 प्रतिशत और पश्चिम बर्धमान में 75.44 प्रतिशत मतदान हुआ। पूर्व मेदिनीपुर में 78.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, शाम तक मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। कई मतदान केंद्रों पर अंतिम समय तक मतदाताओं की कतारें बनी रह सकती हैं।

तमिलनाडु चुनाव : दोपहर 1 बजे तक 56.81 फीसदी मतदान

चेन्नई : तमिलनाडु राज्य विधानसभा चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। राज्यभर में दोपहर 1 बजे तक 56.81 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। यह प्रतिशत पिछले चुनावों की तुलना में अधिक माना जा रहा है। राज्य में कुल 5.73 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 3 करोड़ से अधिक लोगों ने अब तक मतदान कर लिया है। चेन्नई में 54.58%, अरियालुर में 55.18%, चेंगलपट्टू में 56.28%, कोयंबटूर में 58.24%, कडलूर में 51.13%, धर्मपुरी में 59.02% मतदान दर्ज हुआ है। इसी तरह डिंडीगुल में 59.79%, इरोड में 61.79%, कल्लाकुरिची में 57.15%, कांचीपुरम में 58.98% और कन्याकुमारी में 50.35% मतदान हुआ है। करूर में 60.77%, कृष्णागिरि में 56.21% और मदुरै में 54.75% मतदान दर्ज किया गया है। मयिलाडुथुरै में 53.59%, नागपट्टिनम में 57.07%, नामक्कल में 62.51%, पेरंबलूर में 57.55%, पुदुकोट्टई में 56.78% और रामनाथपुरम में 51.54% मतदान हुआ है। इसके अलावा, रणिपेट में 58.62%, सेलम में 61.42%, शिवगंगा में 53.50%, तेनकासी में 54.24% और तंजावुर में 54.83% मतदान दर्ज हुआ है। चेन्नई की प्रमुख सीटों की बात करें तो सैदापेट में 52.76%, टी. नगर में 58.01%, थाउजेंड लाइट्स में 55%, वेलाचेरी में 56.26%, विल्लिवक्कम में 56.66%, अन्ना नगर में 56.61%, चेपॉक-तिरुवल्लिकेणी में 53.55%, आर.के. नगर में 55.68%, एग्मोर में 53.67%, हार्बर में 54.39%, तिरुविका नगर में 48.74% और रॉयापुरम में 49.67% मतदान दर्ज किया गया। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के कोलाथूर क्षेत्र में 56.59%, अन्नाद्रमुक नेता एडप्पाडी के. पलानीस्वामी के एडप्पाडी क्षेत्र में 60.98%, तमिलगा वेत्रि कषगम (TVK) के नेता विजय के पेरंबूर क्षेत्र में 56.24% और तिरुचिरापल्ली पूर्व में 55.95% मतदान हुआ है। वहीं, नाम तमिऴर कच्ची के नेता सीमान के कारैकुडी क्षेत्र में 51.36% मतदान दर्ज किया गया है।

Spread the love