बिहार में नीतीश-लालू का गठबंधन टूटा: कल 10 बजे नीतीश सौंपेंगे इस्तीफा, शाम को फिर ले सकते हैं शपथ

Ek Sandesh Live Politics

आशुतोष झा

पटना: बिहार में मचे सियासी समासान और राजनीतिक हलचल वर अब विराम लग गया है। बिहार में नीतीश-लालू का गठबंधन टूट गया है। सूत्रों के मुताबिक नीतीश रविवार सुबह 10 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) और भारतीय जनता पार्टी सोमवार को नई सरकार बनायेंगे। नई सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे। JDU कोर कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया। नीतीश राज्यपाल से कल ही नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाने को भी कहेंगे। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तान अवामी मोर्चा भी इस सरकार में शामिल होगी। भारतीय जनता पार्टी की प्रमुख नेत्री तथा बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने शनिवार को बताया कि सोमवार को नीतिश कुमार नई सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। सोमवार को ही भाजपा कोटे से दो उपमुख्यमंत्री होंगें। रेणु देवी ने संकेत किया कि उन्हें वरिष्ठ उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की प्रबल संभावना है। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों तथा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित हो रही है जिसके बाद स्पष्ट तस्वीर सामने आ जायेगी। लालू प्रसाद की पार्टी सत्ता से बाहर आने की स्थिति में बौखला गई है। कांग्रेस के विधायक दल की बैठक आज पूर्णिया में आनन-फानन में बुलायी गई है। इस बीच खबर है कि बिहार में कांग्रेस के एक दर्जन से अधिक विधायक प्रदेश भाजपा के सम्पर्क है। लालू यादव की पार्टी राजद के एक विधायक ने बताया कि यदि जदयू-राजद गठबंधन आखिरकार टूट गई तो उनकी पार्टी बिहार में ऐसे आंदोलन का प्रारंभ करेंगी जिसकी वजह से नयी सरकार को चलाना असंभव हो जाएगा। दूसरी ओर बिहार के वर्तमान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की यह कवायद विफल हो गयी जिसमें उन्होंने राजद, कांग्रेस, माकपा, भाकपा तथा माले के साथ मिलकर अपने पक्ष में बहमत जुटाने के लिए विगत दो दिनों से अंतहीन सिलसिला शुरू कर रखा था अब उस पर विराम लग गया है।

वही दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान की मीटिंग हुई। उधर, पटना में भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक भी हुई। जबकि हम के सुप्रीमो जीतन राम मांझी को भी उपमुख्यमंत्री बनने ऑफर देकर भारतीय जनता पार्टी ने राजद का सत्ता तक पहुँचने का रास्ता बंद कर दिया है। सूत्रों के अनुसार रविवार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी का समर्थन पत्र लेकर राजभवन जाएंगे वहां अपना इस्तीफा राजपाल को सौंपने के साथ ही नयी सरकार बनने के लिए बिधायकों का समर्थन पत्र सौपकर नयी सरकार को शपथ दिलाए जाने की आग्रह करेंगे।

Spread the love