बिरसा जैविक उद्यान मजदूर संघ का चुनाव संपन्न, शंकर महतो बने नए अध्यक्ष

360° Ek Sandesh Live

By Mustaffa

मेसरा (रांची): राजधानी रांची के ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान मजदूर संघ का वार्षिक अधिवेशन सोमवार (8 जून) को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर आगामी दो वर्षों (सत्र 2026-28) के लिए नई कार्यसमिति का लोकतांत्रिक चुनाव किया गया। पूरी चुनावी प्रक्रिया सिटू के जिला सचिव प्रतीक मिश्रा एवं उपाध्यक्ष प्रकाश विप्लव की देखरेख और पर्यवेक्षण में पूरी हुई। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित ओरमांझी प्रखंड के उप प्रमुख मो. रिजवान अंसारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा,मजदूर किसी भी संस्थान की रीढ़ होते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि यह नई जुझारू कमेटी लोकतांत्रिक तरीके से उद्यान के कर्मियों के हक और हुकूक की आवाज को बुलंद करेगी और उनके हितों की रक्षा करेगी। अधिवेशन में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया,जिसमें शंकर महतो को अध्यक्ष,अनिरुद्ध साहु को कार्यकारी अध्यक्ष तथा बालकिशोर महतो को कर्मचारी उपाध्यक्ष चुना गया है। संगठन की मुख्य जिम्मेदारी सौंपते हुए मनी मुण्डा को महामंत्री और रूपलाल महतो को कोषाध्यक्ष चुना गया है। ​उपाध्यक्ष जयमंगल महतो,शफीक अंसारी,संजीव कुमार महतो व कलावती देवी। ​सहायक मंत्री मो० अरसद अंसारी,ललित महतो,छोटन उरांव। ​सहायक कोषाध्यक्ष मंगलचन्द्र उरांव,भुवनेश्वर महतो,महताब आलम। कार्यालय मंत्री आशाराम महतो, सूरजनाथ महतो,राधेश्याम पाहन। संगठन मंत्री बाबूलाल महतो,सुजित उरांव। ​अंकेक्षक पवन कुमार महतो,संजय उरांव,हीरालाल महतो। वहीं,​मजदूरों के हितों को मजबूती से बोर्ड के समक्ष रखने के लिए युगेस्वर उरांव,साधु उरांव,अमर उरांव,इम्तियाज अंसारी और हिरण देवी सहित 23 सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया है। ​नवनिर्वाचित अध्यक्ष शंकर महतो एवं महामंत्री मनी मुण्डा ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए संकल्प लिया कि नई कमेटी उद्यान के समस्त दैनिक व स्थायी मजदूरों के अधिकारों,उचित मानदेय और कार्यस्थल पर सुरक्षा की मांगों को लेकर सदैव संघर्षरत रहेगी। चुनाव परिणाम की प्रति स्थानीय प्रशासन व मीडिया को सूचनार्थ प्रेषित कर दी गई है। चुनाव संपन्न होने पर उद्यान कर्मियों में भारी हर्ष का माहौल है।

Spread the love