सरकारी भूमि एवं नालों पर अतिक्रमण के विरुद्ध रांची नगर निगम की लगातार कार्रवाई जारी

360° Ek Sandesh Live States

ASHOK Dwivedi

रांची: रांची नगर निगम द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा एवं नालों पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड संख्या–06 अंतर्गत बांधगाड़ी क्षेत्र में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सरकारी भूमि एवं नालों के ऊपर अवैध रूप से निर्मित कुल 05 संरचनाओं को ध्वस्त कर हटाया गया। यह कार्रवाई नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम द्वारा नियमानुसार की गई, ताकि सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जा सके तथा जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जा सके। अभियान के दौरान नालियों के मार्ग में अवरोध उत्पन्न कर रहे अवैध संरचनाओं को हटाते हुए नालों एवं नालियों के प्राकृतिक बहाव को दुरुस्त किया गया, ताकि वर्षा ऋतु के दौरान जल निकासी सुचारु रूप से हो सके तथा स्थानीय लोगों को जल-जमाव की समस्या से राहत मिल सके। रांची नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि, सार्वजनिक संपत्तियों एवं नालों पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण स्वीकार्य नहीं है। ऐसे अतिक्रमण न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि जल निकासी व्यवस्था को भी बाधित करते हैं, जिससे बरसात के दौरान जल-जमाव जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। आम नागरिकों से अपील है कि सरकारी भूमि एवं नालों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें तथा शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने में सहयोग करें। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Spread the love