बरहेट के संथाली पंचायत में 60 दिवसीय विशेष विधिक जागरूकता अभियान

360° Ek Sandesh Live

SUNIL KUMAR

साहिबगंज: नालसा एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहिबगंज अखिल कुमार के मार्गदर्शन में बरहेट प्रखंड के संथाली पंचायत में ‘जागृति योजना-2025’ एवं नालसा की ‘डॉन योजना-2025’ के तहत 60 दिवसीय विशेष मेगा विधिक एवं नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान 25 अगस्त से 23 अक्टूबर 2026 तक संचालित होगा।

अभियान के तहत पारा विधिक स्वयंसेवकों-न्याय मित्रों द्वारा विद्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं, विद्यार्थियों और ग्रामीणों को मौलिक अधिकार, किशोर न्याय व्यवस्था, साइबर अपराध से बचाव तथा कानूनी अधिकारों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रमों में ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, एआई आधारित फ्रॉड, डीपफेक, ओटीपी एवं बैंकिंग जानकारी साझा नहीं करने सहित साइबर अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपाय भी बताए जा रहे हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ भगत ने बताया कि अभियान का उद्देश्य विधिक जागरूकता को सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाना और युवाओं को जागरूक, नशामुक्त, जिम्मेदार एवं सशक्त नागरिक बनाना है।

Spread the love