बुजुर्ग माता-पिताओं के बीच किया गया कम्बल का वितरण

Ek Sandesh Live

Amit Ranjan

सिमडेगा: भारतीय रेडक्राॅस सोसाइटी ईकाई, सिमडेगा द्वारा बुजुर्ग माता-पिताओं के बीच कम्बल का वितरण किया गया। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष -सह- उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह जोकबाहर बकरी टोली गांव पहुंचकर बुजुर्ग माता-पिताओं के बीच कम्बल का वितरण किया। मौके उपायुक्त ने बुजुर्गों की समस्याओं को सुना और उन्हे ठंड से बचने की सलाह दी। बात दे कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ईकाई सिमडेगा एवं समाजसेवक भरत के सौजन्य से कम्बल का वितरण किया गया।

कम्बल का वितरण करते उपायुक्त
मौके पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष -सह- अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र छोटन उराॅंव, समाजसेवी भारत एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के महासचिव मोहन सिंह, चेयरमैन मोतीलाल अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, गणपति बडाईक प्रेम प्रकाश गिरी, बसंत प्रसाद एवं अन्य सदस्य गण उपस्थित थे।