पलामू : नीट (यूजी) 2026 में छात्रों को नहीं मिले प्रश्न पत्र, हंगामा

Eksandeshlive Desk पलामू : नीट (यूजी) 2026 का आयोजन रविवार दोपहर दो बजे से शाम 5 बजे तक मेदिनीनगर शहर के चार केंद्रों पर आयोजित किया गया। योद्ध सिंह नामधारी महिला कॉलेज के परीक्षा केंद्र पर कई छात्रों को प्रश्न पत्र नहीं मिले। छात्र कुछ देर तक प्रश्न पत्र का इंतजार करते रहें। करीब एक […]

Continue Reading

पुरानी रंजिश में महिला पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

घायल महिला सदर अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी SUNIL KUMAR साहिबगंज: जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सोतीचैकी पांगड़ो बड़ा तौफीर, मदनशाही निवासी मुकुल गोंड […]

Continue Reading

बिना स्वीकृति मुख्यालय छोड़ने और देर से उपस्थिति पर उपायुक्त ने अपनाया कड़ा रुख

अजय राज प्रतापपुर(चतरा): चतरा जिला प्रशासन ने कार्य संस्कृति को सुदृढ़ बनाने के लिए दो महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी के कार्यालय (गोपनीय शाखा) से 2 मई 2026 को जारी इन आदेशों में आकस्मिक अवकाश और समय पर उपस्थिति को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश […]

Continue Reading

डीजल नहीं मिलने से कोल उत्पादन एवं फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्टिंग हुआ प्रभावित

KULDEEP RAM टंडवा: चतरा में संचालित कोल परियोजना एवं एनटीपीसी में हजारों हजार लीटर डीजल प्रत्येक दिन की खपत है। जिले के कई पेट्रोल पंपों पर डीजल नहीं मिलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। तेल कंपनियों द्वारा आपूर्ति में की गई कटौती के कारण अधिकांश पंपों पर नो स्टॉक का बोर्ड लगा दिया […]

Continue Reading

मिलेनियम कंपनी कानून को ताक पर रख कर राजस्व का लगा रहा करोड़ों रुपए का चुना: ग्रामीण

अवैध मिट्टी खनन कार्य कर रहे मिलेनियम कंपनी के ऊपर मे फुलवरिया के ग्रामीणों ने उपायुक्त से तत्काल कारवाई का किया मांग KULDEEP RAM टंडवा: शिवपुर कठौतिया रेलवे ट्रैक निर्माण कार्य में फुलवरिया गांव के ग्रामीणों के द्वारा चतरा उपायुक्त तथा जिला खनन पदाधिकारी से अवैध मिट्टी खनन करने वाले कंपनियों के ऊपर कारवाई का […]

Continue Reading

धनगड़ा चौक में सूखा आम का पेड़ दे रहा दुर्घटना का आमंत्रण

KULDEEP RAM टंडवा: थाना क्षेत्र के धनगड़ा चौक स्थित एक सूखा आम का पेड़ बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रहा है। बताया जाता है कि यह पेड़ पिछले दो वर्षों से पूरी तरह सूख चुका है, लेकिन अब तक इसे हटाने की कोई पहल नहीं की गई है। स्थानीय ग्रामीणों में इसको लेकर लगातार भय […]

Continue Reading

आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के रांची केंद्र ने किया गुमनाम नायकों का नागरिक अभिनंदन

Eksandeshlive Desk रांची : आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के रांची केंद्र द्वारा unsung heroes (गुमनाम नायकों) का नागरिक अभिनंदन किया गया। आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी द्वारा स्थापित आर्ट ऑफ लिविंग संस्था जिसका वैश्विक केंद्र बंगलुरु में है अपने स्थापना की 45वां वर्षगांठ मना रहा है। इस वर्ष संस्था ने ऐसे समर्पित व्यक्तित्वों /विभूतियों […]

Continue Reading

शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस के लिए जिम जरुरी: सुदेश महतो

लोअर चुटिया में आयरन टेंपल जिम का उद्घाटन मृत्युंजय प्रसादरांची: झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने आज लोअर चुटिया सामलौंग स्थित लोटा फैक्ट्री के सामने आयरन टेंपल जिम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो एवं रांची नगर निगम वाटर बोर्ड के […]

Continue Reading

रांची में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन; महापौर ने की सिटी बस में निशुल्क यात्रा और स्वरोजगार हेतु दुकानों की घोषणा

Eksandeshlive Desk रांची : नेशनल फेडरेशन ऑफ द ब्लाइंड (NFB) और नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (NAB) के संयुक्त तत्वावधान में स्थापित अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। रांची की महापौर रोशनी खालको ने मुख्य अतिथि के रूप में इस लैब का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में […]

Continue Reading

स्वर्णरेखा नदी में हजारों मछलियों की मौत, जांच की मांग

Eksandeshlive Desk जमशेदपुर : शहर की जीवनरेखा मानी जाने वाली स्वर्णरेखा नदी एक बार फिर चिंताजनक स्थिति में नजर आई, जब डोबो पुल के नीचे हजारों की संख्या में मृत मछलियां पाई गईं। रविवार तड़के करीब तीन बजे मछुआरे जब नदी में मछली पकड़ने पहुंचे, तो उन्हें बिना जाल के ही मछलियां हाथ लगने लगीं, […]

Continue Reading