सड़क दुर्घटना में दो दोस्त गंभीर,एक का हाथ कटकर हुआ अलग

By Mustaffa मेसरा/​ओरमांझी (रांची): ओरमांझी थाना क्षेत्र के ओरमांझी-कुच्चू मार्ग स्थित सिलदिरी पानी टंकी के समीप शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। अज्ञात वाहन की सीधी टक्कर से हेसातू निवासी अमित उरांव का दाहिना हाथ बांह के पास से कटकर अलग हो गया,जबकि […]

Continue Reading

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर नगर परिषद सक्रिय

प्रभावित मोहल्लों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, नियमित साफ-सफाई जारी SUNIL साहिबगंज: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर एवं संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए नगर परिषद द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने, स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा संक्रमण के संभावित खतरे को कम करने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा […]

Continue Reading

राम नगर नेवरी में नर्मदेश्वर शिवलिंग व नंदी बाबा की प्राण-प्रतिष्ठा का निकली भव्य शोभायात्रा

​मेसरा (रांची): श्री राम नगर नेवरी विकास स्थित नवनिर्मित श्री नीलकंठ मंदिर परिसर में नर्मदेश्वर शिवलिंग एवं नंदी बाबा के आगमन पर 28 अगस्त को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। भक्ति और उल्लास से सराबोर यह शोभायात्रा स्थानीय दुर्गा मंदिर (विकास) से प्रारंभ होकर गाजे-बाजे और जयकारों के साथ नीलकंठ मंदिर पहुंची। ​पूरा क्षेत्र […]

Continue Reading

मनरखन महतो बीएड कॉलेज में खेल दिवस पर अंतर-सदनीय कैरम प्रतियोगिता आयोजित

By Mustaffa मेसरा (​रांची): राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मनरखन महतो बीएड कॉलेज बीआईटी मोड़ केदल परिसर में अंतर-सदनीय कैरम प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न सदनों के छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के महिला वर्ग में […]

Continue Reading

इन्फ्लूएंजा के बढ़ते मामलों को लेकर झारखंड स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश

By Sunil रांची। देश के कई राज्यों में इन्फ्लूएंजा एएच-1 एन-1 और एच-3 एन-2 के बढ़ते मामलों को देखते हुए झारखंड स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने शनिवार को राज्य में संक्रमण की सतत निगरानी, जांच और उपचार […]

Continue Reading

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति से मिला आदिवासी मूलवासी संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल

Eksandeshlive Desk रांची: आदिवासी मूलवासी संघर्ष समिति, कांके के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति से मुलाकात कर विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। समिति के प्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय के कार्य एवं संपदा विभाग द्वारा स्थानीय निविदाकारों को कथित रूप से […]

Continue Reading

मनोहरपुर में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव को रेलवे बोर्ड की मंजूरी

Eksandeshlive Desk पश्चिमी सिंहभूम: जिले के मनोहरपुर और आसपास के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे बोर्ड ने टाटानगर एर्नाकुलम एक्सप्रेस संख्या 18189 और 18190 का मनोहरपुर स्टेशन पर ठहराव स्वीकृत कर दिया है। यह ठहराव फिलहाल प्रायोगिक आधार पर शुरू किया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने 27 अगस्त 2026 को आदेश जारी […]

Continue Reading

ओडिशा की भारी बारिश से जमशेदपुर में बढ़ा नदियों का जलस्तर, तटीय इलाकों में अलर्ट

Eksandeshlive Desk पूर्वी सिंहभूम: ओडिशा के मयूरभंज जिले में हो रही लगातार बारिश का असर अब पूर्वी सिंहभूम जिले में भी दिखाई देने लगा है। जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच खरकई और स्वर्णरेखा नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि दोनों नदियां फिलहाल खतरे के निशान से […]

Continue Reading

रांची समेत झारखंड के पांच जिलों में 31 अगस्त को बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Eksandeshlive Desk रांची: झारखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच राजधानी रांची समेत राज्य के पांच जिलों में 31 अगस्त को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार रांची के अलावा खूंटी, गुमला, लोहरदगा और लातेहार में बहुत भारी बारिश हो […]

Continue Reading

पलामू के महेन्द्र नेपाल में आई बाढ़ में लापता, चिंतित परिजनों ने भारत सरकार से लगाई सकुशल वापसी सुनिश्चित कराने की गुहार

Eksandeshlive Desk पलामू: जिले के हैदरनगर प्रखंड के बडंडा बरवाडीह गांव निवासी महेंद्र विश्वकर्मा (50) नेपाल में आई बाढ़ के बाद से लापता हो गए हैं। उनका मोबाइल जहां बंद बता रहा है, वहीं उनका कोई अता पता नहीं चल पा रहा है, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है। महेंद्र नेपाल के बाणेश्वर हाइड्रो […]

Continue Reading