धोनी और CSK के इस धुरंधर की होगी राजनीति में एंट्री, इस पार्टी से लड़ेंगे चुनाव

चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2023 का आइपीएल खिताब अपने नाम किया है. वहीं, फाइनल मुकाबले में कई खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई, जिसके बदौलत टीम ने जीत हासिल की. फाइनल मुकाबले में अंबति रायडू ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी. उन्होंने 8 गेंदों में 19 रनों की अहम पारी खेली थी.

Continue Reading

नाबालिग पहलवान से यौन शोषण मामले में दिल्ली पुलिस का क्लीन चिट, 1000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल

दिल्ली पुलिस ने नाबालिग महिला पहलवान से यौन शोषण मामले में WFI के अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह को क्लीन चिट दे दी है. बता दें कि दिल्ली पुलिस ने 7 महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों की चार्जशीट आज(15 जून) दो अलग-अलग कोर्ट में पेश की है. एक चार्जशीट 6 बालिग पहलवानों की है, जिसे रॉउज एवन्यू कोर्ट में दाखिल किया गया है.

Continue Reading

WTC Final 2023 : भारत को हरा चैंपियन बनी ऑस्ट्रेलिया, फिर टूटा Indians का सपना

भारत के क्रिकेटप्रेमियों के लिए बुरी खबर है. बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को शिकस्त दे दी है. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों से हरा दिया है. भारत को अंतिम दिन जीत के लिए कुल 280 रनों की जरूरत थी, लेकिन अंतिम दिन के पहले सत्र में ही पूरी टीम सिमट गई. इस हार के साथ ही भारतीय क्रिकेटप्रेमियों के सपने एक बार फिर टूट गए हैं. 

Continue Reading

Asia Cup 2023 : भारत और पाकिस्तान बीच चल रहा विवाद खत्म! अब यहां होगा मुकाबला

एशिया कप 2023 पर पाकिस्तान और भारत के बीच जारी गतिरोध अब खत्म होने के कगार पर है. मीडिया रिपोर्टस में जारी खबर के अनुसार एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC), पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के ‘हाइब्रिड मॉडल’ को स्वीकृति दे सकती है. इसकी आधिकारिक घोषणा भी 13 जून को होने वाले जय शाह की अध्यक्षता में एसीसी की बैठक के बाद हो सकती है.

Continue Reading

एशियन ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में भारत के लिए खेलेगी झारखंड की खिलाड़ी सरिता

एशियन ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप (Asian Track Cycling Championship) का आयोजन इस बार मलेशिया में 14 से 19 जून तक होगा. इस आयोजन में भाग लेने के लिए झारखंड की बेटी सरिता कुमारी का भी चयन भारतीय टीम में हुआ है. सरिता के चयन के बाद उनके परिजन काफी खुश हैं.

Continue Reading

WTC Final : अश्विन को नहीं खिलाने पर भड़के दिग्गज, गांगुली से लेकर सुनील गावस्कर ने कही ये बात

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप-2023 का पहला दिन पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन तीन विकेट खोकर 327 रन बना दिए. मुकाबले के पहले दिन कोई गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को परेशान नहीं सका. वहीं, भारत ने प्लेइंग-11 में महज एक स्पिनर रविंद्र जडेजा को जगह  दी. अश्विन को टीम में जगह नहीं मिल पाई. जिसके बाद अब कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अश्विन को नहीं खिलाने पर प्रतिक्रिया दी है.

Continue Reading

WTC Final 2023 : फाइनल मुकाबले के लिए ये हो सकती है भारतीय टीम की प्लेइंग-11

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप-2023 का फाइनल मुकाबला आज (7 जून) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा. मुकाबला लंदन के “द ओवल” मैदान में होगा. वहीं, मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे होगी. ऐसे में अब बड़ा सवाल ये है कि भारतीय टीम ओवल के हरे मैदान में किसे प्लेइंग-11 में जगह देती है.

Continue Reading

WTC Final 2023 : क्या रोहित शर्मा खेलेंगे फाइनल मुकाबला, नेट पर प्रैक्टिस के दौरान लगी थी चोट

आईपीएल-2023 कुछ दिनों पहले ही खत्म हुआ है. अब क्रिकेट फैंस को 7 जून यानी कल का इंतजार है. 7 जून को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला होना है. फाइनल मुकाबले में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी. खिताबी मुकाबला लंदन के “द ओवल” मैदान में खेला जाएगा. फाइनल मुकाबले के लिए दोनों टीमें जमकर पसीना बहा रही हैं. वहीं, आईपीएल से सीधे ऑस्टेलिया पहुंची भारतीय टीम के लिए मैच से पहले अब बेहद ही बुरी खबर सामने आ रही है.

Continue Reading

अमित शाह से मिलने के बाद क्या खत्म हो गया पहलवानों का आंदोलन?

दिल्ली में पिछले कई दिनों से धरना दे रहें पहलवानों से बीते शनिवार देर रात गृह मंत्री अमित शाह ने मुलाकात की. गृह मंत्री से मिलने पहलवान विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक गई हुई थी. जिसके बाद ये तीनों ने काम पर लौटने का फैसला लिया है.

Continue Reading

“आंदोलन वापस लेने की खबरें कोरी अफ़वाह है” : बजरंग पुनिया

साक्षी मलिक ने ट्वीट कर इस खबर को गलत बताया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा “ये खबर बिल्कुल ग़लत है. इंसाफ़ की लड़ाई में ना हम में से कोई पीछे हटा है, ना हटेगा. सत्याग्रह के साथ-साथ रेलवे में अपनी ज़िम्मेदारी को साथ निभा रही हूं. इंसाफ़ मिलने तक हमारी लड़ाई जारी है. कृपया कोई ग़लत खबर ना चलाई जाए”. इसके साथ ही उन्होंने एक टीवी चैनल का फोटो लगाया जिसने आंदोलन वापस  की खबर चलाई थी.

Continue Reading