Wrestlers Portest : 1983 क्रिकेट विश्व विजेता टीम ने किया पहलवानों का समर्थन, जानिए क्या कहा?

दिल्ली में पहलावनों का धरना पिछले कई दिनों से जारी है. इसी बीच बीते 28 मई को दिल्ली पुलिस और पहलवानों के बीच बवाल हो गया. जिसके बाद महिला पहलवानों ने अपने मेडल गांगा में विसर्जित करने का ऐलान किया. पहलवान अपने मेडल के साथ हरिद्वार गंगा पहुंच भी गए. लेकिन पहलवानों को किसान नेता नरेश टिकैत ने समझा लिया और मेडल अपने पास रख ली. वहीं, अब महिला पहलवानों के समर्थन में 1983 क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम भी उतर आई है. विश्व विजेता टीम की ओर से साझा बयान जारी कर कहा गया कि पहलवानों के साथ जो बदतमीजी हुई है उसे देखकर हम परेशान हैं.

Continue Reading

घुटने की सर्जरी के बाद Dhoni लौटे रांची, अगले साल IPL खेलने पर…

भारत के पूर्व कप्तान और सीएसके के वर्तमान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के घुटनों का ऑपरेशन हो गया है. बता दें कि यह ऑपरेशन पूरी तरह से सफल रहा. वहीं, ऑपरेशन के बाद धोनी वापस रांची लौट गए हैं. धोनी अपने घर में कुछ दिनों के लिए आराम करेंगे, जिसके बाद वो अपना रिहैबिलटेशन शुरू करेंगे.

Continue Reading

IPL 2023 Final : आईपीएल का खिताब जीतने के बाद सिर्फ धोनी ही ये काम कर सकते हैं!

प्यार तो धोनी से सभी क्रिकेट फैंस करते हैं लेकिन लाखों-करोड़ों फैंस को लिए धोनी मोहब्बत है, धोनी के प्रति उनकी दीवानगी है. धोनी से लाखों करोड़ों फैंस को मोहब्बत क्यों है इसकी मिसाल धोनी ने बार फिर पेश की है. 29 मई को हुए आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में आखिरी गेंद पर जडेजा ने चौका मारकर टीम को मैच जीताया. इस जीत के साथ ही चेन्नई ने आईपीएल में कुल पांच खिताब अपने खाते में कर लिए. आईपीएल का खिताब जीतने के बाद कई इमोशनल मोमेंट्स देखने को मिले.

Continue Reading

चेन्नई की जीत पर CM Hemant Soren का ट्वीट “झारखंड का लाल, तमिलनाडु के आंखों का सितारा”

चेन्नई सुपर किंग्स ने बेहद ही रोमांचक मुकाबले में आईपीएल-2023 का खिताब अपने नाम कर लिया. चेन्नई की इस जीत का पूरे देश में खुशियां मनाई जा रही है. लेकिन चेन्नई की इस जीत की खुशियां सबसे ज्यादा झारखंड में मनाई जा रही है. यहां के लोग इस जीत की खुशियों को शब्दों में बयां नहीं कर पा रहे हैं. चेन्नई की इस जीत के बाद से ही झारखंड के हर गली-मोहल्लों में आतिशबाजियां शुरू हो गई थी.

Continue Reading

IPL 2023 Final : चेन्नई की जीत के बाद जडेजा ने धोनी के लिए जो कहा वो आपका दिल जीत लेगा

आईपीएल के 16वें सीजन का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नाम कर लिया है. खिताब जीतने के बाद जडेजा ने जो धोनी के लिए कहा वो आपका दिल जीत लेगा. जडेजा ने कहा “अपने घरेलू दर्शकों के सामने पांचवां खिताब जीतकर शानदार महसूस कर रहा हूं. वे बड़ी तादाद में सीएसके को स्पोर्ट करने आए हैं. यह भीड़ अद्भुत रही है. वे देर रात तक बारिश थमने का इंतजार करते रहे. सीएसके के प्रशंसकों को बहुत बधाई देना चाहता हूं. इस जीत को अपनी टीम के खास सदस्यों में से एक एमएस धोनी को समर्पित करना चाहता हूं.

Continue Reading

IPL 2023 Final : फाइनल मुकाबले के बाद होगी पैसों की बारिश, जानें किस टीम और खिलाड़ी को मिलेगा कितना?

आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला 28 मई यानी बीते कल ही होना था. लेकिन अहमदाबाद की मौसम को शायद कुछ और पसंद था. दरअसल, 28 मई को शहर में भारी बारिश हुई, जिसकी वजह से मुकाबले को रिजर्व डे के लिए पोस्टपॉनड कर दिया गया. ऐसे में फाइनल का मुकाबला अब आज यानी 29 मई को खेला जाएगा. वहीं, अगर आज भी बारिश की वजह से मुकाबला नहीं हो पाता है तो खिताब गुजरात जीत जाएगी.

Continue Reading

IPL 2023 Final : आज होगा आईपीएल का फाइनल मुकाबला, जानें क्या है मौसम का हाल

आईपीएल के 16वें सीजन का फाइनल मुकाबला 28 मई को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना था. लेकिन मैच से पहले शुरू हुई बारिश की वजह से मुकाबला बिना टॉस  हुए ही स्थगित कर दिया गया. जिसके बाद मुकाबले को रिजर्व डे यानी आज (29 मई) को कराया जाएगा.

Continue Reading

IPL 2023 Final : आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जानिए क्या?

इंडियंन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का फाइनल मुकाबला आज यानी 28 मई, रविवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा. इस खिताबी भिड़ंत में चेन्नई और गुजरात की टीमें आमने-सामने होंगी. बता दें कि मुकाबला शाम 7:30 बजे होगा. बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले ही क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात को हराकर सबसे पहले फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी.

Continue Reading

IPL 2023 Final : फाइनल मुकाबले में धोनी की Coolness आएगी काम या हार्दिक का युवा जोश मचाएगा धमाल?

इंडियंन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का फाइनल मुकाबला 28 मई यानी रविवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा. इस खिताबी भिड़ंत में चेन्नई और गुजरात की टीमें आमने-सामने होंगी. फाइनल मुकाबले में जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स पांचवीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करना चाहेगी. और आईपीएल के सबसे सफल टीम मुंबई के बराबर पहुंचना चाहेगी. बता दें कि अभी तक आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई है, जिसने पांच बार खिताब अपने नाम किया है. वहीं, चेन्नई दूसरी सबसे सफल टीम है और टीम ने अभी तक चार टॉफी अपने नाम की है.

Continue Reading

IPL 2023 Final : मुंबई को हरा फाइनल में पहुंची गुजरात, 28 को चेन्नई से होगा खिताबी जंग

आईपीएल 2023 के फाइनल के लिए दो टीमें पहुंच चुकी है. 26 मई को खेले गए क्वालीफायर मुकाबले में मुंबई को हराकर गुरजात ने फाइनल में जगह पक्की कर ली है. अब 28 मई को चेन्नई और गुजरात की टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी भिड़ंत के लिए आमने-सामने होंगे.

Continue Reading