एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप: भाला फेंक में सचिन यादव ने जीता रजत, अरशद नदीम को स्वर्ण

Eksandeshlive Desk गुमी : भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट सचिन यादव ने शनिवार को एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम कर लिया। उन्होंने इस टूर्नामेंट में नीरज चोपड़ा और दविंदर सिंह कांग जैसे दिग्गजों की सूची में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। सचिन यादव लंबे समय […]

Continue Reading

झारखंड की प्रसिद्ध हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन

Eksandeshlive Desk रांची : झारखंड की प्रसिद्ध हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। उन्हें गुरुवार पैरालिसिस का अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें रांची के पारस हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन की खबर से […]

Continue Reading

बसंती कुमारी का वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन, हाफ मैराथन स्पर्धा में दिखाएंगी दमखम

Eksandeshlive Desk पश्चिम सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम जिले की होनहार एथलीट बसंती कुमारी ने एक बार फिर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। बसंती का चयन आगामी 16-17 जुलाई को जर्मनी में आयोजित होने वाले वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के हाफ मैराथन स्पर्धा में हुआ है। यह लगातार दूसरा अवसर है जब वह इस […]

Continue Reading

लैंडो नॉरिस ने जीता मोनाको ग्रां प्री, पियास्त्री से वर्ल्ड चैंपियनशिप की रेस में केवल 3 अंक पीछे

Eksandeshlive Desk मोनाको : मैकलेरन के ड्राइवर लैंडो नॉरिस ने रविवार को पोल पोजिशन से शुरुआत करते हुए अपने करियर की यादगार जीत दर्ज की। उन्होंने मोनाको ग्रां प्री में पहला स्थान हासिल कर न केवल इस प्रतिष्ठित रेस में अपना सपना पूरा किया, बल्कि अपने ही टीम साथी ऑस्कर पियास्त्री की फॉर्मूला वन वर्ल्ड […]

Continue Reading

फ्रेंच ओपन में राफेल नडाल को दी गई भावभीनी विदाई

Eksandeshlive Desk पेरिस : 14 बार के फ्रेंच ओपन चैंपियन और पूर्व स्पेनिश टेनिस स्टार राफेल नडाल को रविवार को रोलां गैरोस कॉम्प्लेक्स के कोर्ट फिलिप शात्रिए पर आयोजित एक विशेष समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। 38 वर्षीय नडाल ने पिछले साल नवंबर में टेनिस से संन्यास लिया था और इस अवसर पर हजारों […]

Continue Reading

प्लान के मुताबिक खेले तो एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करना पक्का : उपकप्तान हार्दिक सिंह

Eksandeshlive Desk नई दिल्ली : एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024–25 (पुरुष) के विदेशी चरण की शुरुआत से पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम अंकतालिका में मजबूत तीसरे स्थान पर काबिज है। इस बीच टीम के उपकप्तान हार्दिक सिंह ने जोर देकर कहा है कि अगर टीम योजना के अनुसार खेले और ज़्यादा से ज़्यादा अंक बटोरे, […]

Continue Reading

सिंगापुर ओपन में सात्विक-चिराग करेंगे भारतीय चुनौती का नेतृत्व, सिंधु-प्रणय पर भी रहेंगी निगाहें

Eksandeshlive Desk नई दिल्ली : सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट मंगलवार से शुरू होने जा रहा है, जिसमें भारत की स्टार जोड़ी सात्विकसैराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की बहुप्रतीक्षित वापसी देखने को मिलेगी। चोटों से जूझने के बाद अब यह जोड़ी पूरी तरह फिट है और मलेशिया की जोड़ी चूंग हॉन जियान और मुहम्मद […]

Continue Reading

बाल-बाल बचे सौरव गांगुली के भाई स्नेहाशीष और उनकी पत्नी, पुरी में नाव पलटने से मची अफरातफरी

Eksandeshlive Desk कोलकाता : पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के बड़े भाई और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली और उनकी पत्नी अर्पिता ओडिशा के पुरी में सोमवार को एक गंभीर नाव दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। छुट्टियां मनाने पुरी पहुंचे दंपती जिस नौका में सवार थे, वह समुद्र […]

Continue Reading

पत्नी अनुष्का संग अयोध्या पहुंचे विराट कोहली, रामलला के किए दर्शन, हनुमानगढ़ी में टेका माथा

Eksandeshlive Desk अयोध्या : भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली रविवार को पत्नी अनुष्का शर्मा संग अयोध्या पहुंचे। उन्होंने यहां राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला के दर्शन किए और फिर हनुमानगढ़ी में भगवान हनुमान के दर पर माथा टेका। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया। विराट इससे पहले पत्नी संग वृंदावन भी […]

Continue Reading

जेएससीए के चुनाव में ‘द टीम’ ने किया क्लीन स्वीप, नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी की सचिव पद पर हुई जीत

Eksandeshlive Desk रांची : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के चुनाव में रविवार को अजय नाथ शाहदेव और एसके बेहरा के गुट के बीच हुए मुकाबले में अजय नाथ शाहदेव की ‘द टीम’ ने क्लीन स्वीप किया। अध्यक्ष पद समेत सभी सीटों पर अजय नाथ शाहदेव गुट की जीत हुई है और एसके बेहरा गुट […]

Continue Reading