छह चक्का ट्रक पलटा, चालक नशे में था धुत

360° Ek Sandesh Live

लातेहार : सदर प्रखंड के आरागुंडी पंचायत के टैंमकी मोड़ के समीप छह चका ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा, जिससे उप चालक गंभीर रूप घायल हो गया। वहीं गाड़ी छोड़कर के चालक मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार छह चक्का ट्रक लातेहार से टैंमकी की ओर आ रहा था। इसी बीच, गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी, जिससे उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उपचालक को एंबुलेंस बुलाकर इलाज हेतु लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया। लोगों का कहना है कि चालक नशे में धुत था, जिसके कारण से यह घटना घटित हुई है। गनीमत रही कि जिस तरह से घटना घटी थी किसी के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

Spread the love