चुटूपालू टोल प्लाजा के पास खड़ी ट्रक में लगी आग

360° Ek Sandesh Live

MUSTFA

मेसरा : राजधानी रांची के रांची-हजारीबाग राष्ट्रीय राजमार्ग में ओरमांझी थाना क्षेत्र के चुटूपालू टोल प्लाजा के समीप एक खड़ी ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगी। इसके कारण आसपास अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक हजारीबाग की ओर से आ रही थी। जिसे रांची की ओर जाना था। ट्रक चालक गाड़ी को चुटूपालू टोल प्लाज के समीप खड़ा किया था। आग को देखते हुए स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना ओरमांझी पुलिस को दी,पुलिस ने जिले के अग्निशमन विभाग से संपर्क किया और तुरंत अग्निशमन विभाग की दस्ता घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। बताया जा रहा है कि उक्त ट्रक में कुछ भी लोड नहीं थे। ट्रक बिल्कुल खाली था,ईस कारण आग तेजी से फैलने नहीं सकी। अग्निशमन दस्ता और ओरमांझी थाना के जवानों ने मोर्चा संभाला। जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। ट्रक का चालक अजय प्रसाद यादव के अनुसार हजारीबाग से लौटने के क्रम में उक्त टोल प्लाजा को पार करने के बाद उक्त वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार या घटना लगभग 11:00 बजे रात्रि के बाद की है। जहां चालक और खलासी दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Spread the love