डॉ अमित कुमार ने तीसरा मोर्चा के पदाधिकारियों को किया सम्मानित

360° Ek Sandesh Live

सिल्ली: तीसरा मोर्चा स्वतंत्र सिल्ली विधानसभा स्तरीय एक आवश्यक बैठक प्रधान पार्टी कार्यालय पोगड़ा में संपन्न हुई । इस बैठक की अध्यक्षता तीसरा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह संरक्षक डॉक्टर अमित कुमार ने की तथा सभा का संचालन पार्टी के केंद्रीय महासचिव श्री जगबंधु महतो ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप से संगठन को विस्तार करते हुए तीसरा मोर्चा के पदाधिकारी को पार्टी के विचारधारा से अवगत कराया गया, साथ ही नये पार्टी पदाधिकारी को तीसरा मोर्चा के संरक्षक द्वारा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। तीसरा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष द्वारा यह भी निर्देश दिया गया कि ग्राम कमेटी पंचायत कमेटी, और प्रखंड कमेटी, म ई /जून तक कमेटी गठित करने को कही गयी। इस बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय कोषाध्यक्ष श्री हब्लू मुंडा, केंद्रीय उपाध्यक्ष अजीत पुराण, अर्जुन महतो , केंद्रीय सचिव दुर्गा साहू, केंद्रीय संगठन सचिव जगतपाल महतो, पूर्ण चंद्र महतो ,अमूल्य ह।जम, केंद्रीय सचिव अनुसूचित जनजाति मोर्चा कार्तिक मुंडा, संगठन सचिव सिल्ली उत्तम कुमार महतो, केंद्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा राकेश कुमार महतो, केंद्रीय सचिव युवा मोर्चा मैनेजर पुराण, गौतम लोहार गौतम लोहार, संगठन सचिव र।हे दल गोविंद महतो युवा मोर्चा संगठन सचिव सोनाहातू शैलेश्वर महतो प्रदुम महतो, मीडिया प्रभारी संतोष कुमार महतो मुख्य रूप से बैठक में शामिल हुए।