Eksandeshlive Desk
रांची : नामकुम जोरार स्थित देवी मंडप मंदिर के परिसर में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। इससे पहले लोगों ने शव की सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि व्यक्ति कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। रात में उसने मंदिर परिसर में जाकर बैठ गया। रात में पानी में भीगने और ठंड के कारण उनकी मौत हो गई। मृतक का नाम नंदकिशोर राम (49), पिता शिवसागर राम है। वह नामकुम पटिया दोइन एस-मेंन कॉलोनी में अपने निजी मकान में रहते थे। मृतक रेक पॉइंट में सीमेंट ट्रक चलाते थे। नामकुम थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।
