नामकुम प्रखंड कांग्रेस मिलन समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में कई राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

Politics

झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सभी को माला एवं कांग्रेस का पट्टा पहना कर किया स्वागत

Eksandeshlive Desk

नामकुम : नामकुम बाजार चैक स्थित प्रखंड कांग्रेस मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में खिजरी विधायक राजेश कच्छप के नेतृत्व में हजारों की संख्या में भाजपा सहित अन्य पार्टियों के पदाधिकरियों व कार्यकर्तओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। मिलन समारोह से विधायक राजेश कच्छप व पूर्व राज्यसभा प्रत्याशी प्रणव झा के नेतृत्व बरगांवा से सदाबहार चैक भव्य रैली निकाली गई। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी बेला प्रसाद, प्रदेश पूर्व राज्यसभा प्रत्याशी प्रणव झा, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, मंत्री दीपिका सिंह पांडेय, मंत्री इरफान अंसारी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा खलखो, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा, रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा सहित कांग्रेस परिवार के अनेक वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में प्रमाण पत्र देकर कांग्रेस की सदस्यता माला स्वागत किया।

मिलन समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि एवं प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह की अगुवाई में पूर्व मुखिया सह भाजपा के सक्रिय नेता रमेश मुंडा, भाजपा नेता बिकु सिंह, आजसू नेत्री सह पूर्व प्रखंड प्रमुख रीता रानी कुजूर व पुष्पा तिर्की, दिनेश कुमार प्रजापति, दिलीप महतो, मुरारी यादव (राजद), भाजपा नेत्री शारदा सिंह, अधिवक्ता सी.पी. शर्मा सहित विभिन्न दलों एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े सैकड़ों साथियों ने कांग्रेस की विचारधारा एवं जनहित की नीतियों पर विश्वास जताते हुए कांग्रेस परिवार का दामन थामा। समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी बेला प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस परिवार में नये सदस्यों का स्वागत करते हैं। आज आपने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर कांग्रेस पार्टी के हाथों को मजबूत किया है। केशव महतो कमलेश ने सभा को संबोधित करते हुए विभिन्न राजनीतिक दलों आये कार्यकर्ता को माला एवं कांग्रेस का पट्टा पहना कर स्वागत किया। झारखंड सरकार के मंत्री दिपिका सिंह पांडेय ने कहा कि हम एक एक कार्यकर्ता को जोड़कर पार्टी को मजबूत करेंगे। मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने सरकार एवं कांग्रेस पार्टी की उपलब्धि को बताते हुए नये सदस्यों स्वागत किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने सभी को स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती मिलेगी।

खिजरी विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता का बढ़ता विश्वास और विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि राज्य एवं क्षेत्र की जनता कांग्रेस की नीतियों और जनहित के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर भरोसा जता रही है। आने वाले समय में संगठन को और अधिक सशक्त एवं जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ता मिलकर कार्य करेंगे। सभा को महिला कांग्रेस अध्यक्ष रामा खलखो, प्रणव झा, पूर्व राज्यसभा प्रत्याशी, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी, कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा, रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस प्रभारी रियाजुल अहमद, रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा, डॉ अमर कुमार चैधरी ने संबोधित किया। इस मौके पर सतीश पाल मुन्नी, ऐनूल हक अंसारी, अर्चना मिश्रा, खुदिया कच्छप, प्रखंड अध्यक्ष विजय टोप्पो, रमेश पांडेय, माधो कच्छप, रीना सांगा, अनु बेक, पृथ्वीराज चैहान, एतवा उरांव, सिलाश टुटी, महादेव मुंडा, मिनू सिंह, अंजू लकड़ा, पुनीत तिग्गा, राजेश सिंह मुण्डा, मुरलीधर, सुनील उरांव, चांद खान, लखन नायक, नरेश उरांव, विजय मुंडा, शंकर पांडेय, कृष्णा गोप, जीता कच्छप, एतवा मुंडा, शिवदास गोस्वामी, रंजीत बड़ाईक, चमन रजक, पंचू तिर्की, दिनेश चन्द्र प्रमाणिक एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the love