स्टेट बैंक ने साहिबगंज मेन ब्रांच में किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Business

Eksandeshlive Desk

साहिबगंज : स्टेट बैंक के द्वारा साहिबगंज मेन ब्रांच में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्टेट बैंक के प्रबंधक आलोक रंजन ने रक्तदान करके शिविर की शुरुआत की। स्टेट बैंक के प्रबंधक आलोक रंजन ने सभी से अपील की कि रक्तदान करने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से कोई नुकसान नहीं होता। बैंक में जैसे हम पैसा रखते हैं और जरूरत के समय हम उसे निकलते हैं उसी तरह जब ब्लड बैंक में रक्त उपलब्ध होगा तो जरूरतमंदों की सहायता की जा सकेगी जीवन बचाने के कार्य में।

इस शिविर में स्टेट बैंक के 10 कर्मचारियों ने रक्तदान किया। आलोक रंजन, कनक कुमारी, दीपक राय, अंबुज कुमार, अपूर्व सिंह, कमलेश यादव एवं अन्य लोगों ने रक्तदान किया। इस रक्तदान शिविर को आयोजित करने के में सदर अस्पताल रक्त अधिाकोष के संचारक सत्येंद्र कुमार एवं स्टेट बैंक के युवा कर्मचारी एवं उमा अमृता फाउंडेशन के सदस्य पवन गुप्ता का प्रमुख योगदान रहा। ये दोनों कई दिनों से बैंक में अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित कर रहे थे। वहां रक्तदान करने हेतु स्टाफ को प्रोत्साहन दे रहे थे। इस रक्तदान शिविर में उमा अमृता फाउंडेशन के संस्थापक प्रशांत शेखर मौजूद रहे। साहिबगंज रक्त अधिकोष से मुख्य टेक्नीशियन मोहम्मद अजहर, चंदन कुमार चौधरी, शुभम कुमार, सुबोध कुमार हरी एवं विजय कुमार मौजूद थे।

Spread the love