दिव्यांग जनों के लिए विशेष व्यवस्था करे पूजा समिति

360° Ek Sandesh Live Religious States

KAMESH THAKUR

रांची: राजधानी रांची में हो रहे दुर्गा पूजा को लेकर राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ रांची व लक्ष्य फोर डिफरेंटली एबल संस्था ने दिव्यांग जनो को दुर्गा मां का दर्शन व पंडालो में सुगम व्यवस्था करने की मांग राजधानी के पूजा समितियों से की है। ज्ञात हो कि लक्ष्य फोर डिफरेंटली एबल संस्था दिव्यांग जनों को मुख्य धारा में जोड़ने का काम करती हैं। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ रांची के महिला उपाध्यक्ष रूपम कुमारी ने पूजा पंडाल समिति को लिखे पत्र में कहा है कि दिव्यांग जन को सुगम वातावरण न होने के कारण लोग अपने घरों से नही निकल पाते हैं। जिससे दुर्गा पूजा मेंं मां का दर्शन कर पाते हैं। वैसे लोगों को भी मां का शुलभ दर्शन हो इसका ख्याल रखा जाये। इसके लिए समितियों से उन्होने अस्थाई रैंप, पंडाल के मुख्य द्वार व अन्य द्वार पर अलग से साइन बोर्ड की व्यवस्था करने, सहायता के लिए विशेष सहायता मित्र तैनात करने, पंडाल में प्रवेश हेतु व्हीलचेयर जाने लायक एक रास्ता बनाने, ऐसे दर्शनार्थियों को बिना लाइन में लगे हुए सहयोगी के साथ पंडाल में प्रवेश करने की व्यवस्था बनाये जाने की मांग की है। लक्ष्य फोर डिफरेंटली एबल संस्था अरूण कुमार सिंह ने कहा कि वैसे लोगों के लिए विशेष व्यवस्था बनाने समाज का कर्तब्य होना चाहिए चाहिए ताकि वे लोग भी खूद को समाज के साथ जूड़ा हुआ महसूस करें।

Spread the love