सिमडेगा: गौवंशीय पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिमडेगा पुलिस ने कुरडेग-सिमडेगा मुख्य मार्ग के परकला ठेसूटोली मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान एक बोलेरो को पकड़ा। वाहन में सवार जीशान हुसैन (23), निवासी बनडेगा, सुंदरगढ़ (ओडिशा) को गिरफ्तार किया गया, जबकि चालक अबुजर हुसैन जंगल की ओर भाग निकला। डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बोलेरो (ओडी-14-7982) और दो मोबाइल जब्त किए। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर खैरनटोली स्थित एक बुचड़खाने से सात गौवंशीय पशु बरामद किए गए। मामले में कुरडेग थाना कांड संख्या 34/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फरार चालक समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
