सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने चोरी की KTM मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक किशोर को निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, 25 मई 2026 को नीचे बाजार, सिमडेगा निवासी अनिल कुमार ने अपनी KTM मोटरसाइकिल संख्या JH20G-9697 चोरी होने की लिखित शिकायत सिमडेगा थाना में दी थी। इस संबंध में सिमडेगा थाना कांड संख्या 74/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी गई KTM मोटरसाइकिल बरामद कर ली। मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त गौतम मांझी (19 वर्ष), निवासी हरिजनटोली, बराबरपानी को गिरफ्तार किया गया। वहीं करीब 16 वर्षीय किशोर को निरुद्ध किया गया है। गौतम मांझी को शुक्रवार, को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि किशोर को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेजा गया है।
