SUNIL KUMAR VERMA
रांची: रांची नगर निगम के वार्ड संख्या-01 अंतर्गत कांके, चौड़ी बस्ती में आयुष्मान आरोग्य मंदिर निर्माण कार्य का शिलान्यास आज रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ के द्वारा किया गया । मौके पर रांची की महापौर रोशनी खलखो, कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा, रांची नगर निगम के उपमहापौर नीरज कुमार तथा वार्ड संख्या-01 के पार्षद नकुल तिर्की सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से चौड़ी बस्ती एवं आसपास के नागरिकों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नगर निगम के सहयोग से किया गया।
