गरीबों एवं असहाय लोगों में भी बांटें अन्न का कुछ हिस्सा: विधायक भूषण बाड़ा

360° Ek Sandesh Live Politics

बुधराटोली जीईएल चर्च में धूमधाम से मना नवाखानी का पर्व

Amit Ranjan
सिमडेगा:
बुधराटोली जीईएल चर्च में रविवार को नवाखानी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मौके पर आराधना विधि पादरी जेम्स जोजो,पादरी जातोम टेटे की अगुवाई में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक भूषण बाड़ा भी शामिल हुए। विधायक ने सभी को नवाखानी पर्व की बधाई दी। साथ अपने खेतों में उपज फसल का थोड़ा सा हिस्सा गरीबों एवं असहाय लोगों के लिए निकालें। उनके बीच दान करें। गरीबों एवं असहाय लोगों में किया गया दान सीधे ईश्वर को प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि नवाखानी का यह पर्व अच्छी फसल की उपज के लिए ईश्वर को धन्यवाद देने का दिन है। हम सभी पर्व के माध्यम से ईश्वर के प्रति आभार प्रकट करें। साथ ही यह प्रार्थना करें कि आने वाले वर्षों में भी परम पिता परमेश्वर अच्छी फसल की उपज कराए। मौके पर कंडीदात अभय डुंगडुंग, जिप सदस्य जोसिमा खाखा, एलिसा सोरेंग आदि उपस्थित थे।

परमेश्वर की कृपा के बिना संसार मे कुछ भी सम्भव नहीं: जोसिमा खाखा
जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने भी पर्व के महत्व की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज खुशी का दिन है कि हम सभी अन्न का पहला दाना प्रभु यीशु के चरणों मे समर्पित करने के लिए एकत्र हुए हैं। परमेश्वर की कृपा के बिना इस संसार मे कुछ भी हासिल नहीं हो सकता। ईश्वर की ही योजना से हमारे द्वारा अपने खेतों में लगाये गए फसलों की अच्छी उपज होती है। हम सभी अपने अन्न का कुछ दाना गरीबों के लिए भी निकाल कर रखें।