तीनो राज्यों की जनता ने मोदी पर जताया भरोसा: लक्ष्मण बड़ाईक

360° Ek Sandesh Live Religious

Amit Ranjan

सिमडेगा: मध्यप्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ तीनो राज्यो में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा सिमडेगा ने जश्न मनाया। कार्यकर्ता एक दूसरे के गाल पर अबीर गुलाल लगा कर लड्डू बांट कर जश्न मनाया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा कि देश की जनता को मोदी जी पर भरोसा है मोदी जी की गारंटी पर तीनों राज्य की जनता ने भरोसा जताया। तीनों राज्यो के चुनाव परिणाम आने वाले 2024 के चुनाव का ट्रेलर है लोग कांग्रेस को घोटालेबाज साशन से त्रस्त हो चुके थे इसीलिए जनता ने मोदी जी पर भरोसा जताया है। केंद्रीय मंत्री के सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने कहा कि तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीत ऐतिहासिक है। जिस तरह से जनता ने कांग्रेस को चुनाव में आईना दिखाया है ये बताने के लिए काफी है कि 2024 में पुनः देश और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि देश की जनता जिस तरह से भाजपा को अपना मत देकर पूरे देश मे केसरिया लहरा रही है ये गर्व की अनुभूति कराता है। भारतीय जनता पार्टी आज सिर्फ एक दल नहीं बल्कि विचारधारा बन चुकी है। यह जनमानस के विश्वास का प्रतीक बन चुकी है। तीन राज्यो के परिणाम से कार्यकर्ता उत्साहित हैं और दोगुने जोश के साथ 2024 के चुनाव में उतरेंगे। यस मनाते हुए जिला महामंत्री दीपक पुरी ने कहा की तीन राज्यों के ऐतिहासिक जीत मोदी जी के नीति और काम पर जनता की मोहर है। जनता पुनः मन बन चुकी है की 2024 में भी मोदी जी को गद्दी में बैठना है। मौके पर सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।