हर हाल में गरीबों को ठंड से राहत पहुंचाई जायेगी: आशा देवी

Politics

सयाल उतरी पंचायत में 160 गरीब-जरूरतमंदोें के बीच कंबल का हु आ वितरण
Ketu Singh

भुरकुंडा (रामगढ़): सयाल उत्तरी पंचायत में बढ़ती ठंड एवं सर्द हवाओं को देखते हुए बुधवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान पंचायत की मुखिया आशा देवी एवं पूर्व मुखिया सह झामुमो नेता सत्येन्द्र यादव द्वारा करीब 160 वृद्ध, विधवा, दिव्यांग, असहाय और गरीब-जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर मुखिया आशा देवी ने कहा कि गरीबों को हर हाल में सरकारी योजनाओं का लाभ उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही ठंड से बचाने के लिए सबों के बीच कंबल का वितरण किया गया है। जरूरत पड़ी तो आगे भी कंबल का वितरण किया जायेगा। पूर्व मुखिया सह झामुमो नेता सत्येन्द्र यादव ने कहा कि किसी भी हाल में गरीबों को ठंड से ठिठुरते नहीं दिया जाएगा। हर हाल में पंचायत का चौमुखी विकास और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं को धरातल पर उतारकर पंचायत के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में उप मुखिया विमलेश कुमार, वार्ड सदस्य सीता देवी, संगीता देवी, कांति कुमारी, मंजूलता कुमारी, अंशी देवी, गीता कुमारी, विशाल कुमार आदि का विशेष योगदान रहा।

Spread the love