हवन-पूजन के साथ मनन विद्या स्कूल ने मनाया 19वां स्थापना दिवस

360° Ek Sandesh Live

News by Mustaffa

मेसरा : राजधानी रांची के डूमरदगा बुटी स्थित मनन विद्या मनरखन महतो स्कूल ने अपने शैक्षणिक सफर के 19 वर्ष पूरे कर लिए हैं। बुधवार को विद्यालय परिसर में स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य पूजा एवं हवन का आयोजन किया गया,जिसमें विद्यालय परिवार ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर विद्यालय के मार्गदर्शकों ने अपने विचार साझा किए। चेयरमैन मनरखन महतो ने अपने संबोधन में कहा,19 वर्षों का यह सफर क्षेत्र में शिक्षा की लौ जलाने का संकल्प रहा है। हमारा उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं,बल्कि अच्छे इंसान गढ़ना है। डायरेक्टर मनोज कुमार महतो ने कहा कि संस्थान की प्रगति शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के भरोसे का परिणाम है। हम भविष्य में तकनीक और संस्कारों के मेल से शिक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। वहीं,प्रधानाचार्या रेखा नायडू ने कहा आज का दिन हमारे लिए आत्म-निरीक्षण और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का है। बच्चों का सर्वांगीण विकास ही हमारी प्राथमिकता है। कार्यक्रम में ट्रस्टी खुशबू सिंह,कृति काजल,प्रबंधक मुकेश कुमार,एडमिनिस्ट्रेटर मीना कुमारी सहित समस्त शिक्षक व छात्र मौजूद थे।

Spread the love