जामपानी पल्ली धर्मप्रांत में मसीहियों ने मनाया नवा खानी पर्व

360° Ek Sandesh Live Religious

ईश्वरीय कृपा से मिलती है अच्छी फसल: अनिल कंडुलना

सिमड़ेगा/ठेठईटांगर: ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत जामपानी पल्ली में मिशन रविवार और नवा खानी पर्व मनाया गया जिसमे पारंपरिक नवाखानी गीतों गाते हुए स्थानीय महिलाओं और स्थानीय युवा वर्ग ने अपनी मधुर गीतों से माहौल को भक्तिमय बनाया l तत्पश्चात मिस्सा पूजा अनुष्ठान में पल्ली पुरोहित सह डीन फादर थॉमस सोरेंग ने लोगों को नया खानी की शुभकामनाएं दी एवं पर्व का संदेश देते हुए कहा :- नया खानी कैथोलिक कलीसिया का और झारखंड का प्रमुख लोक-पर्व है।नवा खानी पर्व खेतों में खड़ी नई फसल के स्वागत में मनाया जाता है, यह मुख्य रूप से झारखंड के किसानों और खेतिहर श्रमिकों द्वारा मनाया जाने वाला पारम्परिक त्यौहार है, लेकिन समाज के सभी वर्ग इसे उत्साह के साथ मनाते हैं। इस दिन नई फ़सल और अच्छी उपज के लिए ईश्वर को धन्यवाद देने का दिन है ।लोगों के जीवन में स्थायित्व लाने के लिए उन्हें स्थायी खेती के लिए प्रोत्साहित करने और इसके लिए धार्मिक विधि-विधान के साथ नयाखानी पर्व मनाने की शुरुआत की। झारखंड के लोकजीवन का एक प्रमुख पर्व बन गया। मुख्य रूप से आदिवासी किसानों और खेतीहर श्रमिको द्वारा मनाए जाने वाला पारंपरिक त्यौहार है लेकिन अब समाज के सभी वर्ग इसे उत्साह के साथ मनाते हैंl

अवसर पर मुख्य रूप से फादर संदीप कुमार खेस,फादर जॉन केरकेट्टा,ब्रदर आनंद टेटे ने पारंपरिक ढंग से मिस्सा पूजा में योगदान दिएl मिस्सा पूजा समाप्ति के बाद सभी पल्ली वासी परिवार ने सामूहिक रूप से ईश्वर को चढ़ाए गए चिवड़ा को प्रसाद के रूप में सभी लोगों में बांटकर आनंद मनाते हुए खाए। इस नवा खानी कार्यक्रम में मुख्य रूप से उर्सुला कान्वेंट की मदर सिस्टर किरण एक्का झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना, युवा मोर्चा जिला सचिव राजेश टोप्पो, हेड प्रचारक जामपानी विलियम केरकेट्टा, सिस्टर कोरनेलिया डुंगडंग, सिस्टर सीमा, महिला संघ नेत्री शांति मिंज, कैथलिक सभा अध्यक्ष एड्रियन कांडुलना, युवा संघ अध्यक्ष अरविंद सोरेंग, पचोरा के सिरपंच विजय सोरेंग और फेलिक्स सोरेंग सुनील केरकेट्टा, कॉसमैस कुल्लू, संदीप कीड़ों, अंजी रोस बिलुंग, रोश कीड़ों, अडलिन टेटे कांति कीड़ों, पुष्पा बिलुंग, प्रमिला बिलुंग, मरियम बिलुंग, कांति बिलुंग, जसिंता कुल्लू, डोरोथिया लसोरेंग, आशा कीड़ों, संध्या केरकेट्टा, निर्मला कीड़ों, अनुपा बिलुंग, दिव्या डुंगडुंग, कुमुदनी केरकेट्टा, बिमला बिलुंग, दिव्या, अंजु बिलुंग और भारी संख्या में ख्रीस्तीय विश्वासी उपस्थित रहेंl