झामुमो ने किया केंद्र सरकार का पुतला दहन

360° Ek Sandesh Live


रांची। छात्रों वं नवजवानों की ओर से देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा व सीबीएसई मार्किंग में हुई गड़बड़ियों और शिक्षा में सुधारो को लेकर झामुमो बैनर के तले हजारों कार्यकर्ताओं ने राजधानी के फिरायालाल चौक में विरोध प्रदर्शन किया और भारत सरकार का पुतला दहन किया। उक्त आंदोलन में छात्र – छात्राओं पर लाठी चार्ज व बर्बरता पूर्ण रवैये के खिलाफ केंद्र सरकार की हाय – हाय का नारा लगाये। मौके पर मुस्ताक आलम ने कहा आज हमलोग यहाँ छात्रों व नवजवानों ने देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा व सीबीएसई मार्किंग में हुई गड़बड़ियों और शिक्षा में सुधारो को लेकर विरोध मे केंद्र सरकार का पुतला दहन कर किया है। हम इस पुतलादहन के माध्यम से छात्र विरोधी केंद्र की भाजपा सरकार से ये मांग करते हैं। झामुमो रांची जिला के सभी स्तर के नेतागण व कार्यकर्तागण पुतला दहन से पहले रांची जिला स्कूल के प्रांगण मे जमा हुए, इसके बाद केंद्र की भाजपा सरकार के विरोध मे नारेबाजी करते हुए अल्बर्ट एक्का चौक के लिए जुलूस के रूप मे निकाला।

Spread the love