By Mustaffa
मेसरा (रांची): मनन विद्या मनरखन महतो स्कूल में 23 जूलाई (गुरुवार) को कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और सही दिशा-निर्देशन के लिए करियर काउंसलिंग सत्र का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन मनरखन महतो,डायरेक्टर मनोज कुमार महतो,प्राचार्या रेखा नायडू और आमंत्रित प्रतिनिधियों ने फीता काटकर किया। सत्र में 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कलिंगा,एसआरएम,एमआईटी-वर्ल्ड पीस,सिक्किम मणिपाल,एलायंस और अपोलो नॉलेज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधियों ने छात्रों को उच्च शिक्षा,प्रवेश प्रक्रिया,छात्रवृत्ति और करियर के अवसरों की जानकारी दी। चेयरमैन मनरखन महतो ने कहा,हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को सही करियर चुनने के लिए सही राह दिखाना और उनके सपनों को नई उड़ान देना है। प्राचार्या रेखा नायडू ने कहा,सही समय पर मिला मार्गदर्शन बच्चों को अपनी रुचि व योग्यता के अनुसार बेहतर भविष्य चुनने में मदद करता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्षा उर्मिला देवी,ट्रस्टी वीरेन्द्रनाथ ओहदार,खुशबू सिंह,कृति काजल,प्रबंधक मुकेश कुमार,एडमिनिस्ट्रेटर मीना कुमारी व पूनम कुमारी सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित थे।
