झारखंड आंदोलन के फायर ब्रांड नेता थे निर्मल महतो : आजसू

360° Education


sunil verma

रांची: वीर शहीद निर्मल महतो की जयंती पर सोमवार को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के पदाधिकारियों ने हरमू स्थित आजसू पार्टी के मुख्यालय में शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित किया। पुष्प अर्पित करते हुए आजसू के प्रदेश अध्यक्ष श्री गौतम सिंह ने कहा की झारखंड के माटी के लाल वीर शहीद निर्मल महतो झारखंड के युवाओं के बीच एक अलग पहचान रखते थे उन्होंने अपना सारा जीवन झारखंड राज्य की अलग लड़ाई के लिए न्योछावर कर दिया। राज्य तो अलग हुआ लेकिन उनके सपनों का झारखंड आज भी अधूरा है। युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार का अधिकार एवं गरीब, दलित ,शोषित, वंचित को अगली पंक्ति में लाकर एक सशक्त समाज का निर्माण करना ही उनका सपना था। आजसू के युवा नेता वेदांत कौस्तव ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा की निर्मल महतो झारखंडी माटी के सच्चे वीर सपूत थे वह आजीवन अपने सिद्धांत एवं वसूलों को लेकर अटल रहे, उन्होंने झारखंड अलग राज्य के आंदोलन को एक नई दशा और दिशा दी , और इस आंदोलन में उन्होंने लाखो की संख्या में युवाओं को जोर कर आंदोलन को मजबूती प्रदान किया जिसका नतीजा है की आज हमे अलग झारखंड राज्य मिल पाया। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से आजसू के प्रदेश अध्यक्ष श्री गौतम सिंह, वेदांत कौस्तव, राहुल तिवारी, आजसू के रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, वरीय उपाध्यक्ष रोहित चौधरी, बिपिन यादव ,राहुल , विशाल कुमार यादव, मदन महतो, मिथलेश कुमार, राज गुप्ता, अभिषेक साहू, बीएस महतो, अकाश नयन के अलावा कई सदस्य मौजूद थे।